
आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू को किया गया जप्त।
▶ प्रार्थी से लुटे गये रकम मे से 11370 रू. को किया गया बरामद।
मामले का संक्षिप्पत विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी डोमेश्वर पटेल पिता ग्राम रेंगनी थाना व जिला बालोद दिनांक 30.05.2026 को सुबह 09:30 बजे अपने टीव्हीएस पॉवर एक्सल मोटर सायकल क्र. CG 24 P 4861 में सब्जी खरीदने के लिए नगदी 25,000/- रूपये लेकर सब्जी मण्डी बुधवारी बाजार बालोद गया था, बाथरूम करने मण्डी से लगा हुआ मण्डी के पीछे शुलभ शौचालय में बने बाथरूम कमरे में गया तभी इनके पीछे-पीछे 02 लड़के आकर बाथरूम अंदर घुसकर दरवाजा को अंदर से बंद कर एक लोहे की धारदार चाकू को प्रार्थी के पेट में टीका कर मां-बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए अपने पास रखे रूपए हमे दो नहीं तो जान से मार दूंगा कहकर धमकी देते हुए प्रार्थी को 03-04 थप्पड़ मारकर कुल 25,000/- रूपये को लेकर भाग गया कि रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 252/2026 धारा 127 (2), 296, 115(2), 351(3), 309(6), 3(5) बीएनएस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुऐ श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में निरीक्षण शिशुपाल सिन्हा द्वारा एक विशेष टीम तैयार कर आरोपीगण सोमेश ध्रुवे एवं कमल ठाकुर को अभिरक्षा में लाकर पुछताछ करने पर बताये कि सोमेश ध्रुवे ने उधारी में लिए सेकेण्ड हैण्ड मोबाईल का उधारी रूपया जमा करने के लिए व शराब पीने, गांजा एवं नशीली गोली के लिए रूपया नहीं होने से लूट-पाट करने की योजना बनाए, सब्जी मंडी में सोमेश ध्रुवे द्वारा आम खरीदते समय सब्जी खरीदने आए लड़के के पास बहुत ज्यादा रूपया रखे होना देखे थे उसी लड़के को सब्जी मंडी के शौचालय में अकेले बाथरूम करने जाते देखकर कमल ठाकुर को शौचालय के बाहर व्यक्ति देखने के लिए एवं सोमेश ध्रुवे, अपचारी बालक दोनो बाथरूम के अंदर जाकर दरवाजा को अंदर से बंदकर सब्जी वाले लड़का को चाकू दिखाकर, मां-बहन की गाली-गलौच करते जान से मारने की धमकी देकर थप्पड़ से गाल में मारकर उनके पैट के जेब से अपचारी बालक ने 25,000/- रूपए लूटकर भाग गए, आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुरे प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि सुरज साहू, सायबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही है।
नाम आरोपीगणः सोमेश ध्रुवे उर्फ दाउ पिता मूल शंकर ध्रुवे उम्र 27 वर्ष पता वार्ड क्र. 06 शिव मंदिर गली पाण्डेपारा बालोद थाना व जिला बालोद (छ.ग.)
कमल ठाकुर पिता मंगल सिंह ठाकुर उम्र 26 वर्ष पता वार्ड क्र. 05 हीरापुर रोड पाण्डेपारा बालोद थाना व जिला बालोद (छ. ग.)
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
