
–बिलासपुर संभाग के सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला ने जांजगीर चांपा जिला के बम्हनीडीह नगरपंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश डड़सेना को 889 मतों के बड़े अंतर जीतने सहित 11 भाजपा पार्षदों को ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर बधाई शुभकामनाएं दी ।

संभाग सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिन रात कड़ी मेहनत कर वरिष्ठ भाजपा नेताओं के मार्गदर्शन में कार्य कर ऐतिहासिक जीत दिलाई।बम्हनीडीह नगरपंचायत क्षेत्र की जनता यहां के मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त कर मतदान किया।और इस नई नगरपंचायत में 15 में 11 वार्डो में भाजपा की शानदार जीत विकास और सुशासन की नीति पर जनता की स्पष्ट मुहर है।इसी तरह कोरबा,रायगढ़, मुंगेली जिला के नगरीय निकाय वार्डो में भी भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
