Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व पर्यावरण दिवस -सीता राम बाल संस्कार केंद्र के छोटे छोटे बच्चों ने किया पौधारोपण

बालोद – आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर श्री सीता राम बाल संस्कार केंद्र में केंद्र के बच्चों, मातृ शक्तियों और मंदिर केयर टेकर भाइयों ने मिलकर कपिलेश्वर मंदिर प्रांगण के बगीचे में पौधा रोपण किया बच्चों को बाल संस्कार केंद्र प्रमुख श्रीमती पूजा जैन ने मार्गदर्शन दिया व कहा की सिर्फ पौधा रोपण नहीं वरन हम सभी को जल संरक्षण ,प्लास्टिक प्रदुषण की भी रोकथाम करना है साथ ही साथ यह भी बताया कि बिजली का अनावश्यक दुरूपयोग नहीं करना है अपने घर को हरित घर बनाना है।

विश्व हिंदू परिषद संगठन बाल संस्कार केंद्र प्रमुख पूजा जैन,रानी योगी बालोद शहर के अंदर छोटे छोटे बच्चों में संस्कार शिक्षा का पौधा रोपण बच्चों में कर रही है। सप्ताह के हर रविवार को बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ साथ खेलकूद,भक्ति गीत, व अन्य विद्या भी सिखा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *