Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नीट यूजी परीक्षा का पुनः आयोजन 21 जून कोमुख्य सचिव ने कलेक्टर, एसपी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश



केन्द्र सरकार एवं राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


बालोद, 05 जून 2026
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट यूजी परीक्षा का पुनः आयोजन 21 जून को किया जाएगा। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज महानदी भवन मंत्रालय नवा रायपुर से प्रदेश के सभी कलेक्टर, एसपी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर परीक्षा के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों एवं अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारियों को केन्द्र सरकार एवं राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करते हुए परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में मुख्य सचिव श्री विकासशील ने 21 जून को आयोजित नीट यूजी परीक्षा के सफल आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी दी। मुख्य सचिव ने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी है। जिसे ध्यान में रखते हुए परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित करें। जिससे की परीक्षा संचालन में कही कोई दिक्कत न हो। श्री शील ने कहा कि परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र में आने-जाने के लिए व्यवस्थाएं समुचित हो। इसके साथ ही अधिकारियों को इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा कि योगा दिवस से संबंधित गतिविधियों के कारण किसी भी परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा संचालन प्रभावित न हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी ध्यान रखने को कहा कि नीट यूजी परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की घबराहट न हो। हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि सभी परीक्षार्थी अच्छे से परीक्षा दे पाएं। इसके लिए उन्होंने सभी कलेक्टरों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम के द्वारा बच्चों के काउंसलिंग की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कलेक्टरों एवं अधिकारियों को 21 जून को आयोजित नीट यूजी परीक्षा के सफल आयोजन सुनिश्चित करने परीक्षा के एक दिन पूर्व 20 जून को परीक्षा संचालन के व्यवस्थाओं के संबंध में माॅकड्रिल भी कराने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने माॅकड्रिल हेतु पूर्व तैयारी करने को कहा। उन्होंने सभी परीक्षा केन्द्रों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि परीक्षा के प्रश्न पत्र एवं ओएमआर शीट एयरफोर्स के माध्यम से मूव होंगे। उन्होंने सभी कलेक्टर, एसपी को प्रश्न पत्रों को पूरी सुरक्षा के साथ रखने हेतु समुचित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री शील ने प्रत्येक जिले में नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर परीक्षा के दिन पूरे समय कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने को कहा। जिससे कि परीक्षा संचालन का प्रभावी नियंत्रण की जा सके।
वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए समीक्षा बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक श्री अभिषेक सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में नीट परीक्षा 2026 का पुनः आयोजन प्रदेश के 19 शहरों में होगी। उन्होेंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रदेश में कुल 127 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने एवं आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *