Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिला चिकित्सालय बालोद में रेडियोलाॅजिस्ट की पदस्थापना हेतु प्रक्रिया जारीरेडियोलाॅजिस्ट की नियुक्ति के पश्चात मरीजों को मिलने लगेगी सोनोग्राफी सेवाओं का लाभ



बालोद, 05 जून 2026
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिला चिकित्सालय बालोद में शीघ्र ही रेडियोलाॅजिस्ट की पदस्थापना हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला चिकित्सालय बालोद के मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. आरके श्रीमाली ने बताया कि जिला चिकित्सालय में रेडियोलाॅजिस्ट की पदस्थापना हेतु संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ शासन को पत्र प्रेषित कर दी गई है। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय बालोद में रेडियोलाॅजिस्ट की अस्थाई संविदा नियुक्ति हेतु जनसंपर्क विभाग छत्तीसगढ़ शासन को बालोद जिले के वेबसाईट के माध्यम से विज्ञापन जारी करने हेतु पत्र भी प्रेषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रेडियोलाॅजिस्ट की नियुक्ति होने के पश्चात जिला चिकित्सालय बालोद में भर्ती मरीजों को सोनोग्राफी की बेहतर सुविधाएं मिलने लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *