
🔷 बालोद पुलिस द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, बालोद में जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन
📘 नवीन आपराधिक कानून (BNS, BNSS, BSA) की दी गई विस्तृत जानकारी
💻 साइबर ठगी से बचाव, 1930 हेल्पलाइन एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार पर किया गया जागरूक
🚦 यातायात नियमों के पालन एवं नशामुक्ति का दिया गया संदेश
👩👧 महिला सेल द्वारा “गुड टच – बैड टच” की महत्वपूर्ण जानकारी साझा
📞 आपात स्थिति में 112 डायल करने की दी गई जानकारी

पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चव्हाण् के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में दिनांक 18 जुलाई 2026 को बालोद पुलिस द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, बालोद में एक व्यापक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता, नशामुक्ति, महिला सुरक्षा एवं नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान साइबर प्रभारी एएसआई श्री धरम भूआर्य द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि इन नए कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी, तकनीक-सक्षम एवं समयबद्ध बनाना है। साथ ही विद्यार्थियों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहकर जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया।
साइबर प्रभारी एवं प्रधान आरक्षक रुमलाल चुरेंद्र द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों जैसे फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, APK फाइल, डिजिटल अरेस्ट, क्यूआर कोड, ओटीपी धोखाधड़ी आदि के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड एवं ओटीपी किसी से साझा नहीं करने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने एवं साइबर अपराध पोर्टल में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।
साथ ही आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता हेतु डायल 112 सेवा की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।
यातायात शाखा से आरक्षक चेतन सोनकर द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने तथा नशे की स्थिति में वाहन न चलाने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।
महिला सेल की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को “गुड टच – बैड टच” के संबंध में सरल एवं समझने योग्य तरीके से जानकारी प्रदान कर उन्हें जागरूक किया गया।
बालोद पुलिस द्वारा जनहित में इस प्रकार के जागरूकता अभियान जिलेभर में निरंतर संचालित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को कानून, साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पार्षद दीपक लोढ़ा, साइबर सेल से आरक्षक मिथलेश यादव, पुरण देवांगन, रविकांत गंधर्व, महिला सेल से द्रोपती साहू, मीरा मंडावी तथा विद्यालय के शिक्षकगण—भूनेश्वरी सोनकर, शारदा यादव, देवधर साहू, धर्मेन्द्र गुरूपंच, चन्दुलाल पटेल, रीना कुरेटी, रुपमति साहू, कांती देवांगन, किरण विनायक, दिव्या धुर्वे, भूमिजा पटेल, चितेश्वरी, छविकांत चन्द्राकर, युवराज कुमार, लक्ष्मीदेवी यदुवंशी, दीपिका देशमुख सहित समस्त शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904