Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

थाना सनौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

🔳 थाना सनौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार।

🟢 आरोपी के कब्जे से 39 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 11.50 लीटर महुआ शराब जब्त ।

🟦 अवैध शराब बिक्री की रकम ₹500 सहित कुल ₹5,920 मूल्य की सामग्री जब्त, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

बालोद। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर श्रीमती माया शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी सनौद उप निरीक्षक राधा बोरकर के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सनौद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 17 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अरकार निवासी लोकेन्द्र कुमार कोसरे अपने घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब एवं देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गवाहों एवं अनुसंधान किट के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वहां मौजूद कुछ लोग मौके से भाग गए, जबकि आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 39 पौवा सवा शेरा देशी प्लेन शराब (कुल 7.020 बल्क लीटर), 06 प्लास्टिक बोतलों में 11.50 बल्क लीटर महुआ शराब तथा शराब बिक्री की रकम ₹500 बरामद हुई। आरोपी उक्त शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस द्वारा बरामद शराब, बिक्री की रकम एवं अन्य सामग्री को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त एवं सीलबंद किया गया। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य ₹5,920 आंका गया। आरोपी लोकेन्द्र कुमार कोसरे (35 वर्ष), निवासी ग्राम अरकार, थाना सनौद, जिला बालोद के विरुद्ध अपराध क्रमांक 71/2026 के तहत धारा 34(2), छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

👤 गिरफ्तार आरोपी

लोकेन्द्र कुमार कोसरे, पिता स्व. बलराम कोसरे, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम अरकार, थाना सनौद, जिला बालोद।

📦 जप्त संपत्ति

  • 39 पौवा सवा शेरा देशी प्लेन शराब (कुल 7.020 बल्क लीटर)
  • 11.50 बल्क लीटर महुआ शराब
  • शराब बिक्री की रकम ₹500
  • कुल जप्ती मूल्य ₹5,920

👮 सराहनीय भूमिका

उप निरीक्षक राधा बोरकर (थाना प्रभारी सनौद), प्रधान आरक्षक हिरदेराम कोलियारा, आरक्षक किरण यादव, आरक्षक टिकेश साहू एवं चालक आरक्षक गोविन्द साहू की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *