
- थाना सनौद पुलिस द्वारा अलग अलग 02 मामले में किया गया आरोपीयो को गिरफ्तार
- थाना सनौद पुलिस द्वारा सोना चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुये एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई 01 नग सोने का गुलबंद 13 ग्राम, 01 जोडी सोने का झुमका 10 ग्राम , 01 जोडी सोने का टाप्स 05 ग्राम कुल कीमत 279450.00 रू को बरामद की गई है।
- ग्राहको को सीम एक्टीवेट करने के नाम से धोखाधडी करने के मामले मे आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन को किया गया बरामद
- थाना सनौद पुलिस द्वारा अलग अलग प्रकरण मे 02 आरोपीगण को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
- बालोद। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चैव्हाण (भा.पु.से) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्राकांत गवर्णा के निर्देषन तथा अनुविभगाीय पुलिस अधिकारी गुरूर श्रीमती माया शर्मा के मार्गदर्शन में थाना सनौद पुलिस द्वारा सोना चोरी एवं सीम एक्टीवेट करने के नाम से धोखाधडी करने वाले आरोपीगणो को किया गया गिरफ्तार।
01. सोना चोरी–
विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ज्योति साहू पति जितेन्द्र कुमार साहू निवासी ग्राम अरकार थाना सनौद जिला बालोद द्वारा दिनांक 09.06.2026 को कोई अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थिया के घर अंदर घुसकर 01 नग सोने का गुलबंद 13 ग्राम 01 जोडी सोने का झुमका 10 ग्राम ,01 जोडी सोने का टाप्स 05 ग्राम कुल 28 ग्राम को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 331(4) ,305 बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान लगातार पता साजी करते हुए पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर आरोपी की पता तलाष के दौरान भिलाई से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो ग्राम अरकार में हुये चोरी गई सोना को चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी रामअवतार सिंह पिता शंकर पाल सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी रूस्तमगढ जिला अलीगढ (उत्तरप्रदेष) वर्तमान पता शारदा पारा वैकुण्ठ धाम कैंप 2 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग द्वारा चोरी गई सोना 01 नग सोने का गुलबंद 13 ग्राम 01 जोडी सोने का झुमका 10 ग्राम ,01 जोडी सोने का टाप्स 05 ग्राम कुल कीमत 279450.00 रू पेष करने पर जप्त किया गया है। आरोपी राम अवतार सिंह को आज दिनांक 02.10.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेष कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
02. धोखाधड़ी मामला:-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि थाना सनौद में अपराध क्रमांक 47/2025 धारा 420 भादवि. 42(3)(म) दुरसंचार अधिनियम 2023 तहत् पंजीबद्ध किया गया है प्रार्थी जीवन लाल निषाद पिता मिलोत कुमार उम्र 23 वर्ष साकिन भरदाखुर्द थाना गुण्डरदेही जिला बालोद द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.02.2024 को ग्राम सनौद में आरोपी भानूवेद देवांगन एवं अन्य आरोपीगण द्वारा एयरटेल कंपनी का सीम नंबर 9165887188 को वोडाफोन आइडिया कंपनी में पोर्ट कराने के लिए आधार कार्ड दिया था, जो आरोपीयो द्वारा प्रार्थी का लाइव फोटो लेकर बायोमेट्रिक मशीन में दाया हाथ का अंगुठा लगाकर प्रार्थी के आधार कार्ड से बेईमानी पूर्वक सीम क्रमांक 9039165252, 9630483728, 7898163639, 9752153451 को एक्टीवेट कर धोखाधडी करने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर आरोपी का पतासाजी की गई 01 आरोपी की पहचान रोशन लाल देवांगन पिता राजेन्द्र देवांगन उम्र 29 वर्ष साकिन डिपरापारा वार्ड नं. 39 थाना सिटी कोतवाली दुर्ग जिला दुर्ग छ.ग. के रूप में हुई। आरोपी को दुर्ग से पुलिस हिरासत मे लेकर आरोपी को पुछताछ करने पर एयरटेल टेलीकाॅम कंपनी में वर्ष 2023 से तथा वोडाफोन आइडिया टेलीकाॅम कंपनी में वर्ष 2024 में एजेंट का कार्य करते हुये ग्राहको का फिंगर प्रिंट एवं आधार कार्ड लेकर एक ही ग्राहक के नाम से 04 सीम एक्टीवेट कर धोखाधडी किया । आरोपी से 01 नग मोबाईल जप्त किया गया है। आरोपी रोशनलाल देवांगन को आज दिनांक 10.02.2026 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण मे विवेचना जारी है।
कार्यवाही में भूमिका- निरीक्षक सोनसिंह सोरी थाना प्रभारी सनौद, सउनि. नंद कुमार साहू, प्र.आर. 644 हिरदेराम कोलियारा, आरक्षक दमन वर्मा, आरक्षक टिकेन्द्र कुमार सोरी, आरक्षक गौकरण यादव, आरक्षक गोविन्द साहू एवं सायबर सेल प्रभारी सउनि0 धरम भुआर्य, प्र.आर. रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक पूरन देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रहा ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904