
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :- गुंडरदेही नगर के चंडी मंदिर परिसर में आस्था के प्रतीक चंडिका माता के करीबन १०० वर्ष पूर्व, गुण्डरदेही के अंतिम ज़मीनदार ठाकुर निहाल सिंह राय जी द्वारा रतनपुर स्थित महामाया मन्दिर से मूर्ति ला कर गुण्डरदेही चंडी मन्दिर में स्थापित कि गई थी। स्थापना के बाद, क्षेत्र की खुशियाली के लिए दीप एवं जावारा (बोअई) प्रज्वलन का कार्य प्रारंभ किया था

मंगलवार एवं शनिवार को इस मन्दिर में निहाल सिंह राय जी द्वारा झाड़-फूक कर, लोगों कि समस्याएं दूर किया करते थे। ये दो दिन अन्य प्रदेशों से भी लोग यहां आ कर स्वस्थ हो कर जाते थे। कई सालों से चल रही ये परंपरागत नवरात्रि में आम नागरिकों द्वारा दीप जलाया जाता है ताकि उनकी मनोकामना पूरी हो। ये परंपरा को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु पूर्व में समिति गठन कि गई थी। उसको आगे गति प्रदान करने के लिए समिति भंग कर, नई समिति का गठन किया गया है। इस परिसर में मां चंडी मन्दिर में ४०० वर्ष पुराना राम दरबार मन्दिर एवं भगवान कृष्णा का मन्दिर भी स्थापित हैं। इसके अलावा मन्दिर को भव्यता प्रदान करने के लिए नगर के सम्मानित नागरिकों द्वारा, राजनेताओं द्वारा सहयोग लिया जा रहा है। इस काम में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नंकिराम कंवर जी (छ•ग• शासन) द्वारा एवं सामुदायिक भवन की निर्माण हेतु पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्वर्गीय मोतीलाल वोरा जी का सहयोग भी काफी महत्वपूर्ण रहा हैं। इस कार्य में मुख्य संयोजन पूर्व विधायक राजेन्द्र कुमार राय का सहयोग काफी महत्वपूर्ण रहा। पुलिस/परिवहन विभाग में भी रहते हुए उन्होंने अपने विभाग से धन राशि दान के रूप में उपलब्ध कराई।

नई समिति का गठन किया है जिसमें राजपुरोहित, संरक्षक, संयोजक, अध्यक्ष, २ उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व वित्त सलाहकार आदि पद निर्मित किया गया है। इसके अलावा १३ सदिस्यी कोर कमेटी का गठन किया गया है। सदस्यों के नाम इस तरह हैं:
संरक्षक: श्रीमती गीता देवी राय (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष (राजमाता)) एवं राजेन्द्र कुमार राय (पूर्व विधायक, गुण्डरदेही)संयोजक: सुंदर सोनकर (पूर्व अध्यक्ष)अध्यक्ष: सोहन सोनी राजपुरोहित: दीपक तिवारी
सहपुरोहित: रमेश पाण्डेय उपाध्यक्ष: प्रमोद कंवर (कंवरढाबा संचालक) एवं भरत सोनकर सचिव: उपेन्द्र कुमार साहू (गुरुजी) कोषाध्यक्ष: रवि मानिकपुरी
बैगा: खोरबारा राम कंवर, हेमलाल सोनकर, रमन, बुधरूतारम संदेशवाहक: आनंदी राम कंवर इन सदस्यों के द्वारा मंदिर समिति रखरखाव देखभाल एवं धार्मिक पर्व में जिम्मेदारी मिली है।

अति महत्वपर्ण फैसलों के लिए कोर कमिटी का गठन किया गया है जिसके पदाधिकारी है:
लाल जयेंद्र सिंह राय श्रीमती गीता देवी राय राजेन्द्र कुमार राय देवेन्द्र सिंह राय सुंदर सोनकर सोहन सोन भरत सोनकर उपेन्द्र साहू मानिकपुरी प्रमोद कंवर केशव सोनकर. लव-कुछ चेतन सोनकर कन्हैया मोती ठाकुर यह सदस्य रखेंगे निगरानी।
इस मामले में पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय ने कहा पूर्वजों के द्वारा बनाए गए मंदिर का लगातार सही देखभाल हो रहा है और इनकी देखरेख व व्यवस्थापन के लिए आज मंदिर ट्रस्ट में नए सदस्यों को नियुक्त किया गया है जो सभी पर्वों में इस मंदिर का देखरेख के लिए नियुक्त किया गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904