
पंचायत सचिव तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर प्रांतीय आह्वान पर पंचायत सचिव संघ डौंडीलोहारा काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल में तीसरे दिवस जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के सामने धरना प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित होकर पंचायत सचिव 1 सूत्री मांग पंचायत सचिवों को 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूर्णता पश्चात शासकीयकरण किया जावे मांग के सम्बंध में हड़ताल पर डटे रहे।क्योंकि पंचायत सचिवो को कार्य करते हुए 25 वर्ष पूर्ण हो गया परंतु शासन से पंचायत सचिवों को किसी प्रकार की शासकीय सुविधा प्राप्त नहीं हो रही है जिसके कारण सचिवों को हड़ताल का कदम उठाना पड़ा।पंचायत सचिव एक समय मे शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की नियुक्ति किये थे जिनका संविलियन कर दिया गया तो पंचायत सचिवों का संविलियन क्यो नही किया जा रहा ये सचिवों के लिए विडंबना की स्तिथि है अतएव शासन से मांग पूरी करने 120 ग्राम पंचायत सचिव हड़ताल पर अनवरत उपस्थित रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904