
Cg24 आजतक न्यूज:
अर्जुन्दा cg24 आजतक न्यूज़:- बालोद जिले के जिला मंत्री यशवंत कुमार टंडन के नेतृत्व में छात्र युवा मंच परिवार ग्राम डुड़िया में अपने 18 वें जन्मदिन को भारतीय संस्कृति का प्रसार-प्रचार करने व युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने जन्मदिन को रचनात्मक रूप से मनाने प्रेरित कर रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व युवा पुरूष स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना माल्यार्पण दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
तत् पश्चात कार्यक्रम के अतिथियों का पुष्प हार,मस्तका अभिषेक एवं श्रीफल व पौधें भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कई लोग अपने जन्मदिन पर फिजूल खर्च कर मनाते है और जन्मदिन पर विशाल पौधारोपण एवं सम्मान समारोह के इस आयोजन को उन्होंने काफी सराहा और छात्र युवा मंच बालोद जिले के जिला मंत्री यशवंत कुमार टंडन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पर्यावरण की रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है प्रकृति के सम्पूर्ण जीव जंतु व जल है तो कल इस ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत बालोद के अध्यक्ष श्रीमती सोना देवी देशलहरा ने जन्मदिन पर विशाल पौधारोपण के कार्य की प्रशंसा की और छात्र युवा मंच बालोद जिले के जिला मंत्री यशवंत कुमार टंडन जन्मदिन पर उपहार में पौधे भेंट कर जन्मदिन की बधाई और आशीर्वाद दिया।
छात्र युवा मंच बालोद जिले के जिला मंत्री यशवंत कुमार टंडन ने कहा कि:- साधारणत: देखा जा रहा है कि युवा शक्ति व समाज पश्चिमी सभ्यता का अनुसरण कर रहा है। युवा अपने जन्मदिन व अपने प्रियजनों के जन्मदिन पर केक काटकर मोमबत्ती बुझाकर मंहगी पार्टी शराब सेवन कर जन्मदिन मना रहे हैं। जो कि पश्चिमी सभ्यता का परिचय है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शक्ति डूबते जा रहे हैं, जिससे बचने व भारतीय संस्कृति सभ्यता की रक्षा के लिए युवाओं को जन्मदिन पर रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित छात्र युवा मंच परिवार निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में 31 दिसंबर छात्र युवा मंच बालोद जिले के जिला मंत्री यशवंत कुमार टंडन के 18 वें जन्मदिन को रचनात्मक रूप से मनाते हुए मंगल भवन चौक ग्राम डुड़िया में विशाल पौधारोपण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
प्रथम पुत्री रत्न प्राप्त होने पर प्रीति टंडन का किया सम्मान
प्रथम पुत्री रत्न की प्राप्ति होने पर श्रीमती प्रीति टंडन को जिला पंचायत बालोद अध्यक्ष श्रीमती सोना देवी देशलहरा ने श्रीफल और पौधे भेंट कर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चन्द्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा, श्रीमती सुषमा चन्द्राकर उपाध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा, श्रीमती ललिता भुआर्य संरपच ग्राम पंचायत डुड़िया, कुमार गौरव थाना प्रभारी अर्जुन्दा श्रीमती कविता गेण्ड्रे समाजिक कार्यकर्ता, टी.एस पंवार छात्र युवा मंच बालोद जिले के पदाधिकारि जिला उपाध्यक्ष मोहित साहू, संतलाल देवांगन बालोद जिला सदस्यता प्रभारी, कृष्णकांत साहू प्रदेश मंत्री, जितेंद्र कुमार साहू प्रदेश मंत्री कौशल गजेन्द्र रासेयो वरिष्ठ स्वंय पर्यावरण रक्षक टीम, राष्ट्रीय सेवा योजना के ब्लू ब्रिगेड के स्वंय सेवक कार्यक्रम का संचालन संजय शुक्ला कार्यक्रम अधिकारी, एवं आर.एल.बंजारे शिक्षक ने किया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904