google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ कहने वाली सरकार का असली चेहरा सामने आया छत्तीसगढ़ीया पंचायत सचिव व रोजगार सहायक हड़ताल पर जाने मजबूर,सरकार जल्द इनकी मांगो को पूरा करे:-देवलाल ठाकुर

पंचायत सचिव व रोजगार सहायकों की मांगों को लेकर जल्द ही पंचायत मंत्री से मुलाकात करुंगा

लम्बे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे इन लोगों की मांग जायज है सरकार को इनकी मांगों को पुरा करना चाहिऐ:- देवलाल ठाकूर

बालोद जिले से पंचायत सचिव व रोजगार सहायकों के सर्मथन में प्रस्ताव कर राज्य शासन को भेजना चाहीऐ

Cg24 आजतक न्यूज

आज डौन्डीलोहारा जनपद पंचायत के सामने अनिष्चितकालीन हड़ताल पर बैठे विकासखंड के 120 पंचायतों के पंचायत सचिवों व रोजगार सहायको के मांगों के समर्थन में आज जिला पंचायत बालोद के पुर्व अध्यक्ष देवलाल ठाकूर व जनपद पंचायत डौन्डीलोहारा के पुर्व उपाध्यक्ष दुश्यंतगिरी गोस्वामी व भाजपा नेता बलराम गुप्ता आज हड़ताल स्थल पर इनके मांगों के समर्थन में पहुंचें व अपनी बात रखा देवलाल ठाकुर ने कहा कि मैने पुर्व में भी आपके बिच में आते रहा हूं सरकार कह रही गड़बो नवा छत्तीसगढ़ लेकीन मुल रुप से इन दो पदों पर चाहे पंचायत सचिव हो या रोजगार सहायक दोनों में मुल रुप से छत्तीसगढ़ीया भाई बहन कार्य कर रहे है और अपनी जायज मांगों को लेकर सरकार से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे है आप लोग वह कार्य करने वाले लोग है जो केन्द्र सरकार की योजना हो या राज्य सरकार की जमीन पर सफलता पुर्वक सम्पंन्न करते है और ग्रामीणजनों को शासन की योजनाओ से लाभ दिला रहे है और वो स्वंय आज अपने अधिकार व हक से वंचित है जो सही नही है षासन को इन लोगो की मांगों को पुरा करना चाहिऐ पंचायती राज व्यवस्था में अपना जीवन खपा चुके इन लोगों को भी षासकीयकरण व नियमितीकरण करना चाहिऐं वही दुश्यंत गिरी गोस्वामी ने कहा कि हम आप लोगों के मांगों को समर्थन करने आपके साथ खड़े है ।आपकी मांगें जायज है जो शासन को अवष्य पुरा करना चाहिऐ पंचायतों में शासन की कार्यो को दिन रात जमीन पर अमलीजामा पहनाने का कार्य कर रहे है उनकी मांगों को जल्द से जल्द पुरा करने की आपकी मांगों के समर्थन में हम साथ खड़े है।

रोजगार सहायकों के साथ हड़ताल स्थल पर

छग पंचायत सचिव संघ व छग सहायक संघ के संयुक्त अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू होते ही पंचायतों में ताला लटकने लगा है।व शासन के पंचायती राज विभाग के सभी काम हांफने लगा है। सरकार की मनरेगा,गोधन न्याय योजना,पेंशन,प्रंधानमंत्री आवास,जन्म मृत्यु पंजीयन,विवाह पंजीयन सहित लगभग 40 से अधिक विभागो के कार्य जो पंचायत विभाग के समन्वय से चलता है ठप्प पड चुका है।

हड़ताल को संबोधित करते देवलाल ठाकुर

पंचायत सचिव संघ की मांग यह है।
छग के ग्राम पंचायतों में पदस्थ पंचायत सचिवों की मांग शासकीय करण की है।

छग रोजगार सहायक संघ की मांग
1.वेतनमान निर्धारण नियमतिकरण
2.पंचायत सचिव पद पर रोजगार सहायक को सीधी भर्ती कियॉ जाए।एवं रोजगार सहायकों को सहायक सचिव घोषित किया जाए।
3.नगरीय निकाय में सम्मिलित होने वाले ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायक को उसी निकाय में सम्मिलित किया जाए।

हड़ताल स्थल पर बैठे जिला के नेतागण

पंचायत संघ अध्यक्ष चुनुराम सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि हमारा दुर्भाग्य है। कि सरकार हमारी मांगो की ओर ध्यान नही दे रहा लम्बे समय से अपनी जायज मांगो को लेकर आवाज बुलंद करने वाले हम पंचायत सचिवों को सरकार ने सिर्फ ठगने का काम किया है जिस पंचायत कर्मी (शिक्षक) की भर्ती का काम हमलोगों ने किया आज सरकार ने उनको शासकीयकरण कर दिया लेकिन आजतक हम लोगो की बातों पर कोई सुनवाई नही हमे सिर्फ आश्वाशन ही मिलते रहा आज हमसब के बीच कई ऐसे भी साथी है। जिनका रिटायरमेंट होने को हे। लेकिन वो अपने भविष्य को लेकर चिंतित है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *