
बालोद. वर्ष 2020 को अलविदा कर शुक्रवार एक जनवरी को लोगों ने नए साल 2021 का स्वागत अपने-अपने अंदाज में किया। देर रात तक लोगों के साथ युवा नए साल के जश्न में डूबे रहे। वहीं नए साल के पहले दिन जिले के धार्मिक व पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़ रही। रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, धमतरी के लोग मनोरंजन के लिए पहुंचे थे। वहीं धार्मिक स्थलों में मत्था टेक मंगल कामना के साथ विश्व शांति की प्रार्थना की गई। इस दौरान पुलिस ने किसी घटना-दुर्घटना से सावधान करने तैनात रही।

दर्शन को गंगा मैया में सुबह रही श्रद्धालुओं की लाइन
जिले के धार्मिक पर्यटन स्थल झलमला स्थित गंगा मैया मंदिर में सुबह से पर्यटकों की भीड़ लगी रही। पर्यटक मां गंगा मैया का दर्शन कर मनोकामना मांगी। मन्दिर परिसर में पिकनिक मनाए और ख़ुशी का इजहार किया। यहां दूर-दराज से आए लोग मंदिर समिति से मिली सुविधाओं का उपयोग करते हुए सुकुन के पल बिताए।बता दे कि कोरोना के चलते मंदिर के अंदर गर्भगृह में श्रद्धालुओं को जाने के लिए प्रतिबंध किया गया हैं, माँ गंगा मैय्या के मंदिर के सामने गेट लगा दिए गए है, गेट के जाली से ही श्रद्धालू दर्शन कर रहे है।
सिया देवी मन्दिर में रिकॉर्डतोड़ भीड़
जिले के प्राकृतिक सुंदरता के बीच मां सिया देवी की चमत्कारिक एरिया पर्यटन स्थल में नए साल पर पर्यटकों का रिकार्डतोड़ भीड़ रही। मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों अच्छी भीड़ रही। यहां किसी घटना-दुर्घटना की आशंका में भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी। यहां लोग प्राकृतिक, झूले, चट्टान का आनंद उठाया। प्राकृतिक सुंदरता के बीच पिकनिक मनाते खूब खेले-कूदे और ईंट से बनाए चूल्हे जलाकर ही भोजन बनाकर सामूहिक भोज किए। कहा जाए वे आज के दिन प्राकृति के गोद में डूबे रहे।
मना किए फिर भी झरने के पास ली सेल्फी
नए साल पर पर्यटकों में उत्साह इतना था कि मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों व पुलिस के मना करने के बाद भी लोग नहीं माने और पर्यटक अपनी मनमानी करने लगे। पर्यटक झरने के किनारे पहुंच कर सेल्फी लेते रहे। उनमें जरा सी भी सावधानी नहीं दिखी कि थोड़ी सी लापरवाही इनके लिए भारी पड़ सकती है। हालांकि इस दौरान ऐसी कोई घटना नहीं घटी।
बालोद के आस पास धार्मिक व पर्यटन स्थलों एव शहर के प्रमुख चौक चौराहों में पुलिस की तैनाती किया गया हैं,
जीआर ठाकुर
थाना प्रभारी कोतवाली थाना बालोद
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904