पूर्व में इसी मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे होरीलाल रावटे को इस बार की कार्यसमिति में मात्र सदस्य ही बनाया गया है।
Cg24 आजतक न्यूज

बालोद :-अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विकास मरकाम ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय व संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से आज प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों व जिला अध्यक्षो के नामो की घोषणा की इस सूची में कुसुमकसा के डॉ. देवेंद्र माहला को प्रदेश उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वही युवा नेता विक्रम धुर्वे को बालोद जिला का मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है।तो गिरधर ठाकुर बालोद को प्रदेश मीडिया प्रभारी जा दायित्त्व मिला है। इस सूची में जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे व डौण्डी नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश कुमार सोरी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। वही डौण्डी ब्लाक के युवा नेता मुकेश कौडों को स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
इस नियुक्ति पर डॉ माहला ने प्रदेश अध्यक्ष भाजपा,संगठन महामंत्री,मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम व प्रदेश के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ,केदार कश्यप ,विक्रम उसेंडी का धन्यवाद ज्ञापित किया वही प्रदेश व बालोद जिला के आदिवासी समाज के पदाधिकारियों साथ ही साथ जिला भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने देवेंद्र माहला व विक्रम धुर्वे की नियुक्ति पर खुशी जाहिर किया व इन नेताओं को बधाई दी हार्दिक शुभकामनाएं दी।
डॉ देवेंद्र माहला ने cg24 आजतक से बातचीत में कहा कि भैया विकास मरकाम जी और भारतीय जनता पार्टी के सभी संगठन प्रमुखों का बहुत बहुत धन्यवाद जिसके आशिर्वाद से मुझे प्रदेश उपाध्यक्ष का जिम्मेदारी सौंपा है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से में भारतीय जनता पार्टी और अनुसूचित जनजाति मोर्चा को पूरे प्रदेश में तन मन धन से मजबूत करूँगा ( डॉ देवेन्द्र माहला )




CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904