google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

ट्रेक्टर पलटने से हुआ बड़ा दुर्घटना 6 लोग हुए रिफर वही 1 दर्जन लोगों का अस्पताल में इलाज जारी घायलों में महिलाएं व लड़कियां सिर,पैर, चेहरे व कमर में आया गम्भीर चोंट

रायगड घाट जहां आये दिन इस प्रकार के दुर्घटना होते रहता है। लेकिन प्रशासन की और से इसके बचाव के लिए कोई कार्यवाही व पहल नही हो रहा है।सीधे उतार होने व सीधे चढ़ाई के कारण यहां दुर्घटना आम बात है।

बड़ा सवाल :- एक ही ट्रेक्टर में 40 लोग बैठ कर दोपहर 2 बजे गुंडरदेही से निकले लेकिन रास्ते मे दो से तीन थाना चौकियों के होने के बाद भी इस और किसी का ध्यान नही गया और अत्यधिक सवारी भरकर यह ट्रेक्टर हादसे वाले स्थान पर पहुंचा व घटना घटित हो गया

मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने इलाज हेतु सम्भव तैयारी कर लिया था बीएमओ विनोद चौरका,व डॉ. भंडारी सहित अस्पताल का स्टाफ ने लगातार घायलों का इलाज कर राहत पहुंचाने का काम किया

राहुद गुंडरदेही से जामड़ी पाटेश्वर धाम जा रहे 40 लोग ट्रेक्टर पलटने से हुआ बड़ा हादसा 6 लोग बुरी तरह से घायल वही लगभग 12 लोग को भी लगा चोट घायलों में महिलाएं व लड़किया शामिल

डौण्डी लोहारा cg24 आजतक न्यूज:- आज दोपहर 2 बजे गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम राहुद से एक परिवार के लगभग 40 लोग जिनमे अधिकतर महिलाएं व बेटियां व छोटे छोटे बच्चे शामिल थे सभी लोग परिवार के वाहन एक ट्रैक्टर मे जिसे परिवार का ही सदस्य चला रहा था आज देर शाम को डौण्डी लोहारा से लगभग 10 किलोमीटर दूर रायगढ़ घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें एक बड़ा हादसा हो गया है।

घटना के बाद तत्काल 108 व पिकअप व सूमो में घायलों को डौण्डी लोहारा अस्पताल लाया गया जहां त्वरित इलाज कराया गया व घायलों को उपचार के बाद राहत देने का काम हुआ व कुछ गम्भीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है। घायलों में अधिकतर महिलाओं को सिर पैर, व चेहरे पर चोट आया है।

घटना बाद अस्पताल पहुंचा स्थानीय प्रशासन के नायब तहसीलदार राजश्री पांडेय,थाना प्रभारी मनीष शर्मा व इंडियन रेडक्रास सोसायटी के सदस्य नरेंद्र यादव सहित पुलिस के जवान व मौजूद रह व्यवस्था संभाले रहे ।

दशगात्र कार्यक्रम में परिवार के लोग हुए थे एकत्रित दो दिन पहले और आज बना प्रोग्राम जामड़ी पाटेश्वर धाम जाने का और सभी निकले एक ही ट्रेक्टर में और हो गए हादसे का शिकार

हादसे में जहां महिलाएं व लड़किया शामिल है। वही प्रभु की ऐसी कृपा की ट्रेक्टर में सवार लगभग 10 के असपास छोटे छोटे बच्चे भी थे जो सकुशल है। उन्हें कुछ भी नही हुआ।

गोद में बैठी भूमिका जो इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार थी जिसे खरोंच तक नही आया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *