google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दिव्यांग जनों के प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीयन शिविर का आयोजन जिला कलेक्टर भी पहुंचे शिविर में

बड़े विकासखण्ड होने के कारण शिविर में काफी संख्या में ग्रामीण हितग्राही पहुंचे थे

देर शाम को कुछ लोगो ने शिविर से डॉक्टरों के जल्द ही शिविर से चले जाने की शिकायत की जिस पर जिला कलेक्टर के निर्देश पर फिर से व्यवस्था बनाया गया

डौंडीलोहारा cg24 आजतक न्यूज:-शनिवार को स्थानीय नगर के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में दिव्यांग जनों के प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें नगर सहित विकासखंड के 120 ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों ने शिविर में लाभ लेने पहुंचे । समाज कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित शिविर में दिव्यांगजन पेंशन हितग्राही, विधवा ,परित्यक्ता, निशक्तजन नागरिकों का शिविर में पंजीयन कर उनका परीक्षण किया गया। सीईओ दीपक ठाकुर ने कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन कराने तथा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिये दिनभर शिविर स्थल में मुस्तैदी से डटे रहे। हितग्राहियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पंजीयन के लिये दो पृथक से काउंटर बनाया। जिससे हितग्राहियों को पंजीयन कराने में आसानी हुआ। महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के विधानसभा प्रतिनिधि पीयूष सोनी , कांग्रेस के जिला महामंत्री हस्तीमल सांखला, जिला सचिव अनिल लोढ़ा, प्रकाश शर्मा ने शिविर स्थल में शिविर का अवलोकन करते हुए हितग्राहियों का कुशल क्षेम पूछते रहे। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने अचानक 3 बजे शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे जहां सुचारू रूप से शिविर का संचालन करने के लिये संबंधित विभागों की तारीफ किया । समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक नदीम काजी , सीईओ दीपक ठाकुर, सीएमओ मनीष गायकवाड़, बीएमओ विनोद कुमार चौरका , हड्डी रोग विशेषज्ञ आरआर मांडले ,शिशु रोग विशेषज्ञ आरके श्रीमाली, नाक कान गला विशेषज्ञ एमए नसीब ,खंड विस्तार प्रशिक्षक जसराज शर्मा , नेत्र रोग विशेषज्ञ नरेश चंद्र लांगे के साथ वरिष्ठ करारोपण अधिकारी केआर जामुरिया, जी आर भुआर्य, उमाशंकर ज्योति, एडीओ रूपेंद्र ठाकुर, नागेंद्र साहू, आशीष देशमुख,अजय कुमार, समन्वयक गोपाल तिवारी, गौतम सिन्हा सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने शिविर में उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा करते हुए नजर आये। शिविर स्थल में पहुंचे सभी के लिये भोजन की व्यवस्था भी गई थी। शिविर में 496 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के संकुल समन्वयक गौतम सिन्हा ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए मास्क वितरण कर रहे थे। शाम होने के बावजूद हितग्राहियों ने धैर्यपूर्वक शिविर स्थल में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *