cg24 आजतक न्यूज़
विकास खंड गुरूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुरुष नसबंदी डॉ पी आर घनेंद्र द्वारा किया गया ऑपरेशन के दौरान जिला परिवार कल्याण नोडल अधिकारी व सिविल सर्जन डॉ एस एस देवदास उपस्थित रहे उनके द्वारा आए हुए हितग्राहियों को आवश्यक स्वास्थ्य शिक्षा दी गई वर्तमान समय में सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को पुरूष नसबंदी व शुक्रवार को महिला नसबंदी किया जाएगा डॉक्टर देवदास द्वारा सीएचसी गुरूर के प्रसव कक्ष एवम् वार्डो का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश किया साथ ही साथ सीएचसी गुरूर में आयोजित सेक्टर मीटिंग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत नसबंदी व आस्थाई साधनों पर समीक्षा कर सीएचसी गुरूर में पीपीआईयूसीडी अंतरा के हितग्रहियों के उपलब्धियों की जानकारी लेते हुए शत प्रतिशत प्रगति लाने निर्देश किया, स्वास्थ्य संस्थाओं में जीवन रक्षक दवाईयों की सुरक्षित रख रखाव एवम् आवश्यक साफ सफाई करने निर्देशित किया गया। राष्ट्रीय कुष्ठ उल्मुलन के तहत चल रहे सर्वेक्षण कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश किया गया
उक्त बैठक में नर्सिंग स्टाफ, सेक्टर सुपरवाइजर व फिल्ड स्टॉफ एवम् बी ई टी ओ के आर उपस्थित रहे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904