google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

संजय बैस पहुंचे सुबह सुबह हाथी प्रभावित किसानों से मिलने नुकसान देख वन अधिकारियों से कहा कि राहत दिलाने प्रकरण बनाये

डौण्डी विकासखण्ड में लम्बे समय से मौजूद हाथियों के दल ने किसानों के फसलों के साथ साथ घरों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। वही जनहानि भी हुई है।

बालोद/कुसुमकसा cg24 आजतक न्यूज:-आज जनपद सदस्य संजय बैस ने अपने साथियों के साथ तड़के सुबह 5 बजे हाथियों के द्वारा नुकसान का निरक्षण किया इस दौरान प्रभावित किसानों ने बताया कि खेतो में अरहर और गेहूं और टमाटर के फसलों को खूब नुकसान हुआ है। किसान अपनी नुकसान का मुवावजा के लिये संजय बैस से आग्रह किये प्रभावित किसान गोविंद चुरेन्द्र मधु मसिया गिरवर शिवना के अलावा लगभग 10 किसानों का नुकसान हुवा है इन किसानो की समस्या को देखते हुए संजय बैस ने तुरन्त वन परिक्षेत्र अधिकारी बात करते हुए किसानों के नुकसान का प्राकलन तैयार कर शाशन स्तर पर भेजने के लिये और उचित मुवावजा दिलाने के लिये कहा निरक्षण दल में अवध पिस्दा मोहन ठाकुर डॉ नसीम खान देवराज जैन गांधी सिन्हा हेमन्त भुआर्य राधे बोगा उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *