Cg24 आजतक न्यूज
बालोद जिले में अभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के नए जिला अध्यक्ष की नियुक्तियां नही हो पाया है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा व अल्पसंख्यक मोर्चा में ही नाम सामने आए है। महिला मोर्चा,युवामोर्चा ,पिछड़ा वर्ग ,सहकारिता,व्यापारी,चिकित्सा जैसे संगठन पदों पर नियुक्तियां बाकी है।
प्रदेश में भाजपा जिला अध्यक्ष की नियुक्तियों व जिला कार्यकारिणी गठन के बाद यह बयान काफी मायने रखता है। प्रदेश में विपक्ष की भूमिका में बैठी भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ अब आक्रामक हो सड़क की लड़ाई लड़ने की तैयारी में है।
इस बात का इशारा भी कल नितिन नवीन ने कर दिया जहां उन्होंने कल प्रदेश सरकार पर हल्ला बोलते हुते आरोप लगाया कि 28 लाख मीट्रिक टन चावल किस मंत्री के गोदाम में रखा हुआ है।
रायपुर/बालोद :- छत्तीसगड़ के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे संगठन प्रभारी डी पुरंदेश्वरी व नितिन नवीन ने कल की बैठक में जो संदेश भाजपा संगठन की नियुक्तियों व कार्यक्रम को लेकर दिया है। वो काफी अहम बातें है। प्रदेश के अपने पहले दौरे में सभी से मिलकर व प्रदेश की ताजा राजनीतिक स्थितियों का जायजा लेकर गई छत्तीसगढ़ प्रभारी ने अपने दूसरे दौर में पहली ही बैठक में यहां के नेताओ को स्पष्ठ संदेश दे दिया कि भाजपा फाइव स्टार वर्किंग वाली पार्टी नही है। यहां एसी के बन्द कमरे में बैठकर राजनीति नही चलेगी जमीन पर काम करना होगा क्षेत्र में रहना होगा।
बड़ी बातें जो काफी अहम साबित होंगी – इस बैठक में प्रभारी डी पुरंदेश्वरी व नितिन नवीन ने कहा कि जिलो में जो नियुक्तिया हुई है। उनकी समीक्षा की जाएगी ऐसा न हुआ हो कि चक्कर लगाने वाले परिक्रमावादी नेताओ को पद दे दिया गया हो और अगर ऐसा हुआ हो तो कार्य अगर संतोषजनक नही हुआ तो बदला भी जाएगा उन पदाधिकारियों को पद से भी हटाया जाएगा
प्रदेश प्रभारी की संगठन को लेकर दिए संदेश ने प्रदेश के कई जिलों में हुए गठन व ऐसे नेताओं की नियुक्तियों व उनके कार्यप्रणाली पर भी स्पष्ठ संकेत माना जा रहा है। कि पार्टी संगठन में चाटुकारिता व जी हुजूरी करने वाले नेताओं को अब पद प्राप्ति करने के बाद कार्य भी करना होगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904