Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बघमरा एनीकट स्टॉप डेम का पांच गेट असामाजिक तत्वों के द्वारा खोल दिया गया गर्मी के दिन में निस्तारित का होगा बड़ा समस्या

जानकारी मिल रही है की नदी के ऊपरी हिस्से में रेती चोरी करने की नियत से गेट खोला गया है पूर्व में गुंडरदेही थाना मैं पार्षदों के द्वारा किया जा चुका है शिकायत

गुंडरदेही c g 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू नगर के वार्ड नंबर 1 स्थित बघमरा एनीकट का फिर खोलें स्टॉप डैम का 5 गेट असामाजिक तत्व द्वारा जिससे स्टॉप डेम का जलभराव 2 फीट नीचे चला गया और जैसे ही स्टॉप डैम का गेट खुलने की सूचना टीकाराम निषाद पार्षद वार्ड क्रमांक एक को पता चला जिसकी जानकारी संबंधित ऑफिस के कर्मचारी को फोन लगाकर जानकारी लिया कि क्या आप लोगों के द्वारा डैम का गेट खुलवाए हो है क्या तो उन्होंने बताया हमारे किसी भी संबंधित कर्मचारी के द्वारास्टॉप डैम का गेट नहीं खोला गए हैं और ना ही हम किसी को गेट खोलने के लिए कहा है शरारती तत्व द्वारा खोला गया है जिसके बाद टीकाराम निषाद पार्षद ने तत्काल चाबी मंगवा कर सभी खुले गेट को 9:00 बजे बंद करवाए गए।

टीकाराम निषाद पार्षद ने कहा पिछले वर्ष दो बार स्टॉप डैम का गेट असामाजिक तत्वों द्वारा खोला गया था जिसकी खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा मार्च में दो बार खोले गया था 02/3/2020/ को और 14/3/2020/ को खोले गए थे जिसमें लगभग 5 फीट पानी बह गया जिसकी सूचना 14/03/2020/को गुंडरदेही थाना एवं अनुभागी अधिकारी को लिखित मे पार्षदों के द्वारा दिया गया था स्टॉप डैम का गेट खोलने वाले पुलिस पकड़ से बाहर है और डैम का गेट खोलने वाले का हौसला आज फिर बुलंद हो गया और फिर आज डैम का गेट खोला गया जिससे आम जनता को गर्मी के मौसम मे पानी की किल्लतो से जूझना पड़ा चाहे वह पीने के लिए हो या निसतारी के लिए हो या कृषि क्षेत्र के लिए सभी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा क्योंकि डैम का पानी कम होने से

बोर का वाटर लेवल नीचे चला जाता है और आसपास के कृषक भाइयों को अपनी फसल बचाने के लिए पानी की समस्या से जूझना पड़ा आखिर डैम में पानी भरा रहने से किसको परेशानी है इसका कड़ाई से जांच होना चाहिए और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनि चाहिए ताकि आने वाले भीषण गर्मी मे आम जनता को पानी की समस्या से जूझना ना पड़े वही नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर पार्षद सलीम खान पार्षद शंकर यादव हरीश निषाद एवं नगर के जनप्रतिनिधि प्रशासन पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि लगातार एनीकट के गेट खोलने वाले आरोपी पर कार्रवाई नहीं हो रहा है और जनप्रतिनिधियों ने कार्रवाई की मांग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *