google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कलेक्टर ने कक्षा बारहवी की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जिले के छात्र-छात्रा को दी बधाई एवं शुभकामनाऐ,बालोद की छात्रा कु. भूमिका मण्डावी व सायुज्य टावरी ने मेरिट स्थान सूची में बनाया स्थान


बालोद cg24 आजतक न्यूज


कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा वर्ष 2020 में पुनर्मूल्यांकन संकायवार जारी अंतिम मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जिले के छात्र-छात्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद की छात्रा कु. भूमिका मण्डावी ने गृह विज्ञान संकाय में 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त की है। इसी प्रकार सेंट कबीर पब्लिक स्कूल बालोद के छात्र सायुज्य टावरी ने वाणिज्य संकाय में 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ए.के.बाजपेयी, छात्र-छात्रा के अभिभावक व शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *