google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिले में स्थानीय उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने गुणवत्ता एवं पैकेजिंग में विशेष ध्यान दे – कलेक्टर


बालोद cg24 आजतक न्यूज


कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले में विभिन्न गुणवत्तायुक्त स्थानीय उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संबधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि चयनित उत्पादों की गुणवत्ता एंव पैकेजिंग में विशेष ध्यान दे ताकि उत्पादों की मांग बाजार में निरंतर बनी रहे। उन्होंने संबंधित विभागों से विपणन के लिए चयनित किए गए उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उत्पादों को चयन करने से पूर्व उसके लाइसेंस की प्रक्रिया व विभिन्न मानकों का पालन करें। कलेक्टर श्री महोबे ने स्वसहायता समूह के सदस्यों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने हेतु प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया कि विपणन हेतु संबधित विभागों से उत्पादों की चयन प्रक्रिया जारी है। उत्पादों का चयन शीघ्र कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(बिहान) के तहत् पहले चरण में कार्यालयीन उपयोग में आने वाले स्टेशनरी उत्पादों का चयन कर लिया गया है। इसके अलावा बेकरी, आचार व मसाला उत्पाद भी तैयार किए जा रहे है, जिसे बाजार में विक्रय के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार उद्यानिकी विभाग के द्वारा मशरूम से बने उत्पाद व मसाला, कृषि विभाग से अम्बाड़ी, सीताफल आईसक्रीम, वर्मी कम्पोस्ट, आर्गेनिक राईस का चयन विपणन के लिए कर लिया गया है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत ठाकुर, जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक विकास देशमुख सहित अन्य संबधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *