google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बैडमिंटन प्रीमियर लीग का हो रहा नगर में आयोजन 7 जनवरी से 12 जनवरी तक

बैडमिंटन खेलो को बढ़ावा देने ट्रस्ट के यह बेहतरीन प्रयास नगर के साथ साथ ग्रामीण खिलाड़ी भी लेंगे भाग

Cg24 आजतक न्यूज़

डौण्डी लोहारा cg24 आजतक न्यूज़:-स्वर्गीय तीजोबाई राजमल जैन डौण्डी लोहारा की स्मृति में तहसील स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता स्वस्थ मनोरंजन स्वस्थ प्रतियोगिता डौण्डी लोहारा बैडमिंटन प्रिमियर लीग का आयोजन 7 जनवरी 2020 से डौण्डी लोहारा बैडमिंटन क्लब द्वारा किया जा रहा है,डौण्डी लोहारा वनांचल एवम् आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद इस खेल के प्रति लोगो की बढ़ती हुई रूचि को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा यह टूर्नामेंट कराने का निर्णय लिया गया है। इस प्रतियोगिता के प्रायोजक स्वर्गीय तीजोबाई राजमल जैन चेरिटेबल ट्रस्ट है। यह प्रतियोगिता 7 जनवरी से 12 जनवरी तक प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से रात्रि बजे तक चलेगी टूर्नामेंट का फाइनल मैच 12 जनवरी को खेला जाएगा। डौण्डी लोहारा एवम् आस पास के क्षेत्रो के लिए स्वस्थ मनोरंजन होने की उम्मीद है। यह प्रतियोगिता इनडोर स्टेडियम नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित है। में आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *