

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पंचायत स्तरीय 03 दिवस टेनिस बाल क्रिकेट
प्रतियोगिता समापन समारोह
सायबर जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।
सड़क सुरक्षा के प्रति ग्रामीणो ं को जागरूक किया गया।
दिनांक 03.01.2021 से 05.01.2021 को थाना देवरी के तत्वाधान में सामुदायिक पुलिसिंग के
तहत् पंचायत स्तरीय 03 दिवस टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें थाना देवरी
व चौकी पिनकापार क्षेत्र के ग्राम देवरी, मार्री , पसौद, खेरा, आतरगांव, गहिरा नवागांव, आलीवारा, रीवागहन,
राणाखुज्जी, राघोनवागांव, साल्हे बाजार, पिनकापार, संबलपुर, कुआगांव, खपराभाट, पीपरखार, नाहंदा, सुरसुली,
जेवरतला, बोईरडीह, रानीतराई रोड़, टटेगा, भरदा, हरदी, फरदफोड, परसुली, सिरपुर, किसना, बहेराभाठा के
लगभग 30 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस प्रतियोगिता के दौरान 30 ग्राम के ग्रामीण एकत्र हुये। खिलाड़ियो को तथा ग्रामीणो को
साईबर जागरूकता अभियान तथा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद, दौलत
राम पोर्ते तथा थाना प्रभारी देवरी निरीक्षक नवीन बोरकर के द्वारा उपस्थित खिलाडियों व आमजनो को सायबर
अपराध से बचने हेतू उपाय जैसे- अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने फोन में । एप अपलोड नही करने, गुगल सर्च इंजन में उपलब्ध कस्टमर केयर के फर्जी मोबाईल
नम्बरो पर संपर्क करने से बचने यू.पी.आई. पिन शेयर करने से बचने, सोशल मिडिया पर अपनी व्यक्तिगत
जानकारी बैंकिंग संबंधी जानकारियां पोस्ट न करने के संबंध में जागरूक किया गया। ए.टी.एम. क्लोन कर ठगी
करना, ए.टी.एम. कार्ड बंद होने संबंधी आने वाले फर्जी फोन काॅल, लोन लेने संबंधी फोन काॅल मैसेज से,
लाटरी के नाम पर, किसी भी सोशल मिडिया के माध्यम से महंगा सामानो को सस्ती दर में बेचने का प्रलोभन
देने एवं अपने ए.टी.एम. कार्ड का सुरक्षित ढंग से उपयोग करने की जानकारी दी गई। साथ ही यातायात
नियमो का पालन करने संबंधी सुरक्षात्मक उपाय जैसे-सीट बेल्ट लगाने तथा दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेंट
प्रयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त वाहन दुर्घटनाओ में मृत्यु के प्रमुख कारण:-
(1) रेड लाईट जम्प नही करने (2) शराब पीकर वाहन नही चलाने (3) माल वाहक वाहन से सवारी का
उपयोग नही किये जाने (4) आ ेवर स्पीड वाहन नही चलाना (5) वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग
नही करने के संबंध में जागरूक किया गया।
30 ग्रामों की क्रिकेट टीमो का क्रिकेट मैंच आपस में खेला गया। जिसमें फाईनल मैच ग्राम
देवरी और राणाखुज्जी की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें देवरी की टीम विजेता तथा राणाखुज्जी की टीम
उपविजेता रही। समापन समारोह कार्यक्रम में दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद, नवीन
बोरकर थाना प्रभारी देवरी, ग्राम पंचायत मार्री बंगला सरपंच श्री अमर लाल भूआर्य, ग्राम देवरी सरपंच श्रीमति
डोमेश्वरी मंडावी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए जिनके द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार
वितरण किया गया।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904