रायपुर cg24 आजतक
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज गरियाबंद कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए महत्वपूर्ण एवं परिणाम मूलक अभियान है। इस अभियान के बेहतर क्रियान्वयन से कुपोषण के स्तर में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी नियमित तौर से फील्ड विजिट कर व्यवहारिक रिपोर्टिंग करें। जिससे राज्य सरकार का तीन साल में कुपोषण दूर करने का लक्ष्य पूरा हो सके।
श्रीमती भेंड़िया ने गरियाबंद जिले में कुपोषण की स्थिति तथा उसे दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयास, पूरक पोषण आहार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की भर्ती, विभागीय भवनों की स्थिति, महिला सुरक्षा योजना,बाल संरक्षण योजना तथा विभाग की समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देंश दिए। इस अवसर पर विभाग की सचिव श्रीमती शहला निगार, संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ चन्द्रकांत वर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904