Cg24 आजतक न्यूज
आज भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रभारी निदेशक महोदय के राजहरा आगमन पर भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती और सचिव लखन लाल चौधरी ने उन्हें
सर्वप्रथम संघ के अध्यक्ष और सचिव ने प्रभारी निदेशक एवं उनके समस्त टीम को भारतीय मजदूर संघ परिवार की तरफ से नव कैलेंडर वर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनायें दी
और प्रभारी निदेशक से कहा कि इस नव वर्ष में आपके राजहरा आगमन पर संघ खदान में कार्यरत कर्मियों के हितार्थ निम्न मांगें प्रेषित करते हुए आशा करता है कि कर्मी हित में किये गए उक्त मांगों को संज्ञान में
लेते हुए आपके द्वारा समुचित करवाई की जावेगी
(1) बीएसपी प्रबंधन द्वारा अपने कर्मियों से पानी का बिल प्रतिमाह लिया जा रहा है जबकि इसी प्रबंधन द्वारा नगर के कई स्थानों पर मुफ्त में पानी की सुविधा प्रदान की जा रही है। प्रबंधन के इस कृत्य से कर्मियों के मन में प्रबंधन के प्रति आक्रोश है एवं यह प्रश्न पैठ कर रही है कि बीएसपी प्रबंधन पानी जैसे मूलभूत आवश्यकता के लिए एक तरफ अपने कर्मियों से पैसा वसूल कर रही है तो दूसरे तरफ नगर के अन्य रहवासियों को यह सुवुधा मुफ्त में प्रदान की जा रही है? अतएव संघ आपसे यह मांग करता है कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा प्रदान करने के एवज में कर्मियों से वसूल की जा रही रेंट तत्काल बंद किया जावे।
(2) राजहरा अस्पताल में तत्काल बीएसपी की अपनी एम्बुलेंस सेवा प्रदान की जावे। वर्तमान में उक्त सेवा निविदा पर चलाई जा रही है जिसमे कई तरह के अनियमिततायें हो रही हैं जिनकी जानकारी स्थानीय प्रबंधन एवं ऑपरेटिंग अथॉरिटी को कई बार मौखिक एवं लिखित रूप में दी जा चुकी हैं किन्तु किसी तरह की कोई करवाई नहीं की जा रही हैं। और तो और उक्त ठेके में अनियमितताओं के वजह से जब एक संस्था को डिबार कर दिया गया तो स्थानीय प्रबंधन ने तत्काल पुराने ठेकेदार के भाई के नाम से बनाये गए दूसरे सोसाइटी को तत्काल मंजूरी दे दी जिससे आज भी अनियमिततायें निर्बाध रूप से जारी है।
(3) आज ऐसे कई विभाग हैं जिनमें कार्यरत कर्मी प्रमोशन के इंतजार में हैं किन्तु प्रमोशन काम करने वालों को नहीं बल्कि उन्हें दिया जाता है जो कभी काम किये ही नहीं हैं। और तो और संघ की जानकारी में यह बात भी आयी है कि अपने चहेते कर्मी को प्रमोशन देने हेतु काम करने वाले कर्मियों को बिना किसी आदेश के और बिना कर्मी को जानकारी दिए स्थानांतरित कर दिया जाता है जिससे कि काम करने वाले कर्मी का प्रमोशन बाधित हो जाता है। अतएव संघ आपसे यह मांग करता है कि ऐसे कर्मियों के लिए जो प्रबंधन और कंपनी के हितार्थ कार्य करते हैं उन्हें समुचित प्रमोशन प्रदान की जावे।
(4) कई विभाग में विभिन्न कारणों से कर्मियों का प्रमोशन रुका हुआ है जिससे कर्मियों का कार्य के प्रति लगाव कम होता जा रहा है। अतएव संघ आपसे यह मांग करता है कि जिस तरह से विगत वर्ष सभी अधिकारीयों को एक प्रमोशन दिया गया था ठीक उसी तरह से सभी कर्मियों को भी एक बार पदोनत्ति दी जावे।
(5) खदान में वैधानिक पदों पर कार्यरत कर्मियों के लिए एक अलग प्रमोशन नीति बनाई जावे क्योंकि वर्तमान में जिस नीति के तहत इन वैधानिक पदों पर कार्यरत कर्मियों के पदोन्नत्ति हेतु क्रियान्वयन की जा रही हैं संघ उसे दुर्भावनाग्रस्त एवं सौतेला व्यवहार मानता है और स्पष्ट कहता है कि मौजूदा नीति के कारण खदान में वैधानिक पदों पर कार्यरत कर्मियों के पदोन्नत्ति के अवसर बाधित हो रहे हैं। इस सम्बन्ध में पूर्व में भी आपके समक्ष संघ ने ज्ञापन के माध्यम से आपका ध्यान आकर्षित करने हेतु पहल की है किन्तु आजतक प्रबंधन की तरफ से इस सम्बन्ध में किसी भी चर्चा हेतु पहल नहीं की गयी।
(6) खदान में चल रहे विभिन्न निविदाओं में कई तरह की अनियमिततायें हो रही हैं जिसके कारण ठेका कर्मियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठेका कर्मियों के लिए उनके कार्यस्थल पर हाजिरी की समुचित व्यवस्था नहीं है, न ही कई ठेकों में कार्यरत कर्मियों को ठेकेदार द्वारा किसी तरह
का कोई पहचान पत्र दिया गया है। कई ठेकों में यह बात भी जानकारी में आयी है कि एक ही कर्मी दो दो जगह कार्यरत है। अतः संघ यह मांग करता है कि सभी निविदा में कार्यरत ठेका श्रमिकों के हाजिरी/आईडी कार्ड की समुचित व्यवस्था की जावे।
(7) कई ठेकों में कार्यरत कर्मियों को विगत कई महीनों से वेतन भुगतान नहीं हो रहा है।
कई ठेकों में ठेकेदार का कार्यावधि समाप्त हो चुकी है किन्तु कर्मियों का वेतन भुगतान रुका हुआ है। महोदय आज जब ठेका कर्मी कंपनी के उत्पादन में नियमित कर्मी की तरह बराबर का योगदान दे रहा है तो ऐसे परिस्थिति में उनके भुगतान में इस तरह की लापरवाही और प्रबंधन की चुप्पी उचित नहीं है।
अतः संघ यह मांग करता है कि जिन क्रियाशील निविदाओं में कर्मियों का वेतन भुगतान रुका हुआ है उनमें विभागीय तौर पर पूरे भत्तों के साथ भुगतान किया जावे। जो निविदाएं पूर्ण हो चुकी हैं लेकिन कर्मियों का भुगतान रुका हुआ है उन निविदाओं में कर्मियों का भुगतान समस्त भत्तों के साथ जल्द से जल्द करवाया जावे और यह सुनिश्चित की जावे कि ऐसे निविदाओं में ऑपरेटिंग
अथॉरिटी/कार्मिक विभाग द्वारा ठेकेदार को NDC न दी जावे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904