google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

देवलाल ठाकुर से मिले डौण्डी ब्लाक के सरपंच,कहा पंचायतो में काम पढ़े ठप्प,मजदूरों को रोजगार नही,पंचायतो में काम नही तो कैसे करे ग्रामीण पंचायतो का विकास

Cg24 आजतक

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर ने आये हुए सरपंचों से कहा कि आपकी मांग जायज है। व ग्रामीण विकास के लिए मजदूरों के हित मे उनको रोजगार देने के लिए प्रशासन को कदम उठाना चाहिए तभी सही मायने में क्षेत्र के विकास की बातें सच साबित होगा

आज के इस मुलाकात में भीखम भूआर्य आडेझर,गणेश सेवता धुरवाटोला,गौतम कोर्राम सुवरबोड़, हरिश्चंद्र भंडारी गुजरा,चंद्रलेखा पायला कांडे,संगीता नेताम साल्हे,पवन बाई मंडावी डेकादोडा, बसंती ठाकुर गीधाली,ईश्वरी गोर्रा पूसावड,बुदान सिंह उइके खेरवाही प्रमुख रूप से शामिल थे।

डौण्डी लोहारा cg24 आजतक :- डौण्डी विकासखण्ड के सरपंचों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व आदिवासी नेता देवलाल ठाकुर से आज उनके निवास में आकर की मुलाकात व क्षेत्र की समस्याओं से सम्बंधित मामलों पर की चर्चा व बताई क्षेत्र व पंचायत की समस्याओं को डौण्डी लोहारा विकासखण्ड के लगभग एक दर्जन पंचायतो के सरपंचों ने चर्चा में हाथी प्रभावित ग्राम पंचायत सहित अपने अपने पंचायतो में मनरेगा व अन्य मदों से विकासकार्यो की जनता से आ रही मांगो व ग्राम विकास को लेकर चर्चा की। विधानसभा के डौण्डी ब्लाक के सरपंचों के द्वारा ग्रामीण विकास को लेकर मांग करना व रोजगार गारंटी के कार्य को चालू कराने की बातों से यह स्पष्ठ हो रहा है। कि पंचायतो में विकास के कार्य रुके पड़े है। भले ही जिम्मेदार विकास के नए नए दावे कर रहे है।

ग्रामीण मजदूर मांग रहे काम नही हो रहा चालू:-ग्राम साल्हे,कांडे,सुवरबोड़,गुजरा,ढेंकाधोढा, पुसावड, गीधाली, खेरवाही,आडेझर, धुरवाटोला के सरपंचों ने बताया कि ग्रामीण विकास ठप्प पड़ा हुआ है। सचिव,रोजगार सहायक हड़ताल पर है। जिससे पंचायतो के काम प्रभावित हो रहा है। ग्राम के मजदूर रोजगार गारंटी के तहत कार्य मांग रहे है। लगभग हर पंचायतो में रोजगार के अवसर बन्द पड़े है।

आदिवासी ब्लाक के सरपंचों का कार्य प्रारंभ करने व कार्य स्वीकृत करने की मांग करने से बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा सरकार की मंशा व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के विकास की बातों पर की क्षेत्र में विकास के कार्य हो रहे है। जबकि जमीनी हकीकत कुछ अलग तस्वीर पेश कर रहा है। डौण्डी लोहारा विधानसभा के आदिवासी ब्लाक डौण्डी में अगर यह हालत बने है। तो बाकी पंचायतो का क्या कहा जा सकता है।

न सीईओ सुन रहे न जनप्रतिनिधि कैसे हो ग्रामीण विकास:-, ब्लाक के अधिकांश महिला सरपंचों ने भी बताया कि जो जिम्मेदारी जनता ने दिया है। उसको पूरा करने के लिए हम लगातार कार्य कर रहे पर जनपद पंचायत के जिम्मेदारों का कार्य व्यवहार सही नही आज तक आदिवासी ब्लाक के सरपंचों को योजना से सम्बंधित कोई भी प्रशिक्षण आज तक नही दिया गया यहां तक कि सरपंचों की अभी तक एक भी बैठक सीईओ के द्वारा नही लिया गया न ही सरकार की योजनाओं को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन नही दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *