google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही के नाहन्दा के आंगनबाड़ी में हुई चोरी पुलिस में मामला दर्ज

Cg24 आजतक

बालोद-बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम नाहदा में 7 जनवरी की रात्रि को आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक के दरवाजे का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर व किचन सामग्रियों सहित 5 हजार रुपये की चोरी होने की रिपोर्ट आगंनबाडी की सहायिका मिलान्द्रीय साहू ने गुंडरदेही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।रिपोर्ट के अधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 380,457 के तहत मामला पंजीबद्ध किया हैं।पुलिस के अनुसार आंगनबाड़ी सहायिका मिलान्द्रीय साहू द्वारा 06 जनवरी की सुबह साढ़े 09 बजे आंगनबाड़ी भवन को खोलकर बच्चों को खाना खिलाकर दोपहर 02 बजे बंद कर सामने गेट में ताला लगाकर अपने घर चला गई थी।जिसके दूसरे दिन 07 जनवरी की सुबह लगभग 09.30 बजे सहायिका श्रीमति सरस्वती यादव आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 को खोलने आई तो देखी कि आंगनबाड़ी का सामने का ताला टुटा हुआ था, अंदर जाकर देखी तो अंदर का दरवाजा में लगे ताला भी टुटा हुआ था, अंदर जाकर देखी तो कमरे में रखा किचन सामाग्री नही था। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। सूचना पाकर सहायिका ने आंगनबाड़ी जाकर देखी तो आंगनबाड़ी भवन के गेट का ताला तोड़कर किचन सामाग्री एच.पी. गैस टंकी 01, थाली 20, गिलास 20, मग 01, कुकर 02, कडाई 01, स्टील ड्रम 02 आदि अन्य सामान की चोरी हुई है। जहां पर चार पहिये वाहन निशान पाया गया।जिसकी रिपोर्ट गुंडरदेही थाने में दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *