मुख्यमंत्री बघेल की मासिक रेडियोवार्ता ‘‘लोकवाणी’’
को जिले के नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सुनी
बालोद cg24 आजतक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी रेडियोवार्ता लोकवाणी की 14वीं कड़ी में आज युवाओं से रूबरू हुए। रेडियोवार्ता की यह कड़ी युवाओं को समर्पित रही। मुख्यमंत्री ने युवाओं द्वारा रिकार्डेड संदेश के माध्यम से साझा किए गए विचारों और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की और युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने इस कड़ी में युवाओं को नए वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की तरूणाई नई अंगड़ाई लेकर उठ खड़ी हुई है। जो हम सबके सुरक्षित और सुखद भविष्य का संकेत है। मुख्यमंत्री बघेल की मासिक रेडियोवार्ता ‘‘लोकवाणी’’ को जिले के नागरिकों ने भी विभिन्न जगहों पर रेडियो, टेलीविजन के माध्यम से उत्साहपूर्वक सुनी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904