रायपुर cg24 आजतक
समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया माना कैम्प रायपुर स्थित राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केंद्र में सोमवार 11 जनवरी को सुबह 11 बजे विभागीय त्रैमासिक प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करेंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम जनवरी से मार्च 2021 तक आयोजित होगा। इस दौरान विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, ऑपरेटर, अनुदान प्राप्त स्वैच्छिक संस्थाओं के कर्मचारियों को विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों, नियमों, अधिनियमों की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर विभागीय सचिव और संचालक भी उपस्थित रहेंगे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में यूडीआईडी, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016, सामाजिक सहायता कार्यक्रम, निराश्रित अधिनियम, वरिष्ठ नागरिक सहायता योजना, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिको का भरण पोषण अधिनियम-2007 जैसे विषयों पर व्याख्यान दिए जाएंगे और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रशिक्षण से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904