google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ मानस संगठन का विहंगम आयोजन

Cg24 आजतक न्यूज


ग्राम पतोरा थानखम्हरिया साजा बेमेतरा में छत्तीसगढ़ मानस संगठन का भव्य मानस महोत्सव का आयोजन दिनांक 10 जनवरी से 14 जनवरी तक हो रहा है ।यह अखंड रामायण महोत्सव है ,अर्थात दिनरात अनवरत आयोजन होता रहेगा।इसी तरह बेमेतरा ,नवागढ़,साजा,बेरला, कबीरधाम आदि जगहों पर नवधा रामायण भी छत्तीसगढ़ मानस संगठन के संरक्षण में हो रहे हैं।पतोरा में जय माँ शीतला मानस परिवार,जय माँ सरस्वती मानस परिवार, जय हिंगलाज मानस परिवार एवं समस्त ग्रामवासी पतोरा मुख्य आयोजक रहीं।उदघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ मानस संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष चंपेश्वर सिंह राजपूत थे। अध्यक्षता श्रीमती चन्द्रिका साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने की ।अति विशेष अतिथि श्रीमती राधा मोहन साहू महासचिव थीं।विशेष अतिथि मनमोहन साहू थे।इस अवसर पर जिला पंचायत ,जनपद पंचायत के सदस्य व सरपंच ,उपसरपंच भी मौजूद थे।सर्वप्रथम अतिथियों को आतिशबाजी करते हुये मंच तक लाया गया ,फिर श्री सीताराम जी के पावन दरबार में अतिथियों द्वारा बह्मचारी श्री ज्योतिष्मयनन्द जी के सानिध्य में पूजन अर्चन किया गया।अतिथियों का सम्मान क्षेत्रवासियों द्वारा किया गया।सभी पंजीकृत मण्डलियों को पंजीयन प्रमाण -पत्र,रसीदआदि वितरित किया गया।स्थानीय मण्डलियों द्वारा रामकथा गाई गयी। भरत साहू जी ने स्वागत भाषण पढ़ा।

मुख्य अतिथि ने संगठन के मुख्य कार्यो उद्देश्यों के बारे में बताने के बाद भारत की प्राचीन वैभवशाली संस्कृति की ओर पुनः लौटने की बात कही।उन्होंने पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण पर चिंता प्रकट किया।उन्होंने छत्तीसगढ़ी में बहुत सहज और सरल शैली में अपनी बात रखी। जिससे लोग बहुत प्रभावित हुये। उन्होंने जय हिंगलाज नवयुवक समिति पतोरा द्वारा नशा उन्मूलन के लिये किये जा रहे कार्यों की सराहना की । इस अवसर पर साजा तहसील के कुछ पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया। श्रीमती चन्द्रिका साहू ने सप्तरंगी योजना की जानकारी दी ।श्रीमती राधा साहू जी ने संजीवनी बूटी योजना पर प्रकाश डाला वही मनमोहन साहू ने संगठन की अगामी योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष साहू शिक्षक कर रहे थे।संचालन के दौरान उनके द्वारा भी जन मानस को छत्तीसगढ़ मानस संगठन के बारे में विस्तार से बताया जा रहा था। अन्य मंच संचालक के रूप में सुखनंदन विश्वकर्मा,बीरबल साहू,ध्रुव पटेल आदि लोग थे।
सभी अतिथियों को प्रतिक -चिह्न,साल,श्रीफल आदि विदाई भेंट प्रदान किया गया।
संगठन का अगला कार्यक्रम 14 जनवरी को मोहंदीपाठ अर्जुन्दा जिला बालोद में है ,फिर 21 जनवरी को माता कौशल्या मन्दिर चंदखुरी रायपुर में कार्यक्रम होना है।23 और 24 जनवरी को टेड़ेसरा कोपेडीह राजनांदगांव में भी छत्तीसगढ़ मानस संगठन का कार्यक्रम होगा।

संध्याकाल में आरती एवं पूजन अर्चन के साथ अंत में द्वारिका साहू जी ने आभार भाषण प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *