पंचायतो में नए विकास कार्य न होने, व पूर्ण कार्यो के भी राशि न मिलने से पंचायत प्रतिनिधि काफी नाराज दिखाई दे रहे है।

Cg24 आजतक
बालोद जिले के अंदर प्रदेश सरकार के 2 साल के कार्यकाल के समाप्त होते ही डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र व ब्लाक में गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के लोगो की आशा व प्रत्याशा लगता है। सरकार से कम हो रहा है। वही जिले के डौण्डी लोहारा विधायक श्रीमती अनिला भेडिया जो कि वर्तमान में मंत्री है।व संसदीय सचिव व विधायक गुंडरदेही कुँवरसिंह निषाद के उच्च ओहदे पर रहने के बावजूद इन दोनों के क्षेत्रो के पंचायतो में निर्वाचित सरपंचों के द्वारा विपक्ष की भूमिका में रहने वाले दलों के नेताओ से मिलकर अपना दुखड़ा बताना व सरकार के कार्यो के प्रति नराजगी इस बात की ओर स्पष्ठ संकेत कर रहे है। कि क्षेत्र में सब ठीक नही चल रहा।
डौण्डी लोहारा के डौण्डी ब्लाक के 1 दर्जन सरपंच हाल ही में आदिवासी नेता व क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर से मुलाकात की वही देवरी ब्लाक के सरपंच संघ के प्रतिनिधियों ने खेरथा क्षेत्र के पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन से भेंटकर वर्तमान स्थिति की चर्चा की जो आने वाले समय के नए बनते राजनीतिक समीकरण की ओर इशारा कर रहे है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904