Cg24 आजतक
अर्जुन्दा:- राष्ट्रीय सेवा योजना के ब्लू ब्रिगेड के स्वंय सेवक यशवंत कुमार टंडन ने अपने ग्राम डुड़िया में राष्ट्रीय सेवा योजना में युवाओं के आदर्श एवं प्रेरणास्रोत व प्रेरणापुरुष माने जाने वाले स्वामी विवेकानंद जी की 158 जंयती व राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना माल्यार्पण दीप प्रज्जवलित कर आरंभ किया।
और स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा बताए गए मार्ग व आदर्शो को अपने जीवन में आत्मसात करने और विवेकानंद जयंती पर लिया संकल्प… तब तक नहीं रूकेंगे जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।
व्यक्तित्व के विकास और अनुशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है एन.एस.एस. :- रासेयो ब्लू ब्रिगेड स्वंय सेवक यशवंत टंडन
आदर्श शासकीय भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना के ब्लू ब्रिगेड के स्वंय सेवक यशवंत कुमार टंडन ने कहा कि एन.एस.एस मुझे निरंतर सकारात्मक एवं रचनात्मक रूप से कार्य करने के लिए निरंतर ऑक्सीजन प्रदान कर सदैव गति प्रदान कर रहा है। यह व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विभिन्न शिवरों द्वारा हमें आगे बढ़ने के लिए निरंतर मंच प्रदान करने के साथ कई प्रकार के सकारात्मक गुणों का निर्माण सहजता से होती है।श्रम,धैर्य,अभाव में जीवन की कल्पना नेतृत्व शैली , दिनचर्या, शैक्षिक वातावरण, विविधता में एकता के भाव को समृद्ध कर राष्ट्र सर्वप्रथम के भाव को संजोते हुए अनुशासन के छांव में तपकर अपने जीवन का लक्ष्य हासिल करने के लिए सदैव सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना। ये सभी जीवन प्रबंधन की बातें और विविध गुण निर्माण करने के कार्यक्रमों के फलस्वरूप ही व्यक्ति सफलता के शिखर तक पहुंचाता है।
उम्मीद, विश्वास, दृढ़संकल्प, हौसला,चाहत, नेतृत्व गुण कला सब मिलता है यहां। ऐ एन.एस.एस की दुनिया है ,जमी आसमां मिलता है यहां। समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के लिए में कार्य करते हैं। साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण सुरक्षा,स्वास्थ्य एवं सफाई आपातकालीन या प्राकृतिक आपदा के समय लोगों की सहायता करने पर सुकून मिलता है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904