Cg24 आजतक
माता कर्मा महाविद्यालय गुंडरदेही में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया साथ ही पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य एम एल देशमुख एवं बालोद जिले के एनएसएस जिला संगठक डॉ लीना साहू एवं वरिष्ठ एनएसएस के स्वयंसेवक मनोज साहू ने शिरकत किए ।इस कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी के के सिन्हा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। स्वामी जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है ।इस पर सभी अतिथियों ने विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। स्वामी जी कहा करते थे कि ज्ञान स्वयं में वर्तमान है ।मनुष्य केवल उसका आविष्कार करता है। उन्होंने युवाओं को कहते थे ,कि उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए ।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक हेमंत साहू ,अश्वनी कुमार ,घनश्याम साहू ,रुकमणी सोनी, टिकेश्वरी साहू ,नीलकंठ सिन्हा, अजीत हरमुख ,देवेंद्र साहू ,की उपस्थिति रही। महाविद्यालय के युवा ब्रिगेड गीतांजलि हिरवानी, गीतांजलि सिन्हा, उद्धव साहू ,सोनम , पल्लवी बारले,पूजा, जया, नितिन ऋचा साहू, गायत्री साहू गुरुदयाल की उपस्थिति सराहनीय रही।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904