बालोद cg24 आजतक
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज शाम संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष मे जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक ली। उन्होंने जिले में कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी ने बताया कि जिले में 16 जनवरी 2021 को कोविड-19 का टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होनंे बताया कि प्रथम चरण में जिले के तीन संस्थाओं जिला चिकित्सालय बालोद, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा को टीकाकरण केन्द्र के रूप में विकसित किया गया है। इन केन्द्रों पर शासन द्वारा प्रेषित मार्गदर्शिका के आधार पर सुविधाएॅ उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रत्येक केन्द्र में डाॅक्टर व हेल्थ स्टाॅफ की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. सोनी ने बताया कि जिले को राज्य से कोविसील्ड वैक्सीन 3,840 डोज आज प्राप्त हो चुकी है। जिसका रखरखाव जिला कोल्ड चेन सेंटर बालोद में सुरक्षित रखा गया है। इसका वितरण टीकाकरण केन्द्रों को नियमानुसार किया जाएगा। बैठक में एस.डी.एम. बालोद आर.एस.ठाकुर, कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेश्राम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ. भूमिका वर्मा सहित खण्ड चिकित्सा अधिकारी आदि मौजूद थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904