अध्यक्ष और सी एम ओ की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट भाजपा पार्षदो व सांसद प्रतिनिधि ने नगर पंचायत के मुख्य प्रवेश द्वार पर जड़ा ताला

डौण्डी लोहारा cg24 आजतक :- नगर पंचायत गठन के बाद से नगर पंचायत डौण्डी लोहारा के इतिहास में पहली बार विपक्षी पार्षदों ने आज नगर पंचायत के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर निकाय के सीएमओ की कार्यशैली व नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू व पीआईसी सदस्यों के मनमाने कार्यो पर नराजगी जताते हुए आज यह बड़ा कदम उठाया है। जो नगर में आज जनचर्चा में है।

दंतेश्वरी मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन को व्यावसायिक दृष्टिकोण से किराए पर देने की पी आई सी की बैठक की प्रति उपलब्ध नही कराने से नाराज पार्षदो ने निकाय में जड़ा ताला
जनप्रतिनिधियों में आज इस कार्यवाही में भाजपा के वार्ड 6 पार्षद माया ठाकुर,वार्ड 10 पार्षद सुभद्रा टांडेकर,दशोदा भुआर्य, निर्दलीय नारायण सिन्हा, मणि बघेल,रहिमत कोशमा,सांसद व प्रतिनिधि मांग रहे जानकारी थे जानकारी व नगर पंचायत में अध्यक्ष से कुछ मुद्दों पर चर्चा लेकिन पंचायत के अंदर अध्यक्ष गैर मौजूद थी व बुलाने पर भी संतोषजनक जवाब नही देने वही पदस्थ सीएमओ मनीष गायकवाड़ के नगर के निर्वाचित पार्षदों की मांग को न सुनकर तालाबंदी करने को लेकर fir कराने की धमकी ने विपक्षी पार्षदो को और आक्रोशित कर दिया व ऐसी स्थिति बन गई पंचायत के मुख्य गेट पर कुछ देर के लिए अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू व पार्षदो के बीच जमकर गहमागहमी व बहसबाजी हूई तब अध्यक्ष ने विपक्षी पार्षदों की मांगों पर सहमति जताते हुए उनको पीआईसी के निर्णय की कॉपी देने के बात पर मामला शांत हुआ ।
” पार्षद माया ठाकुर व सुभद्रा टांडेकर ने कहा कि पीआईसी के मेंबर नगरहित को दरकिनार कर स्वहित के निर्णय लेने का कार्य कर रहे है। नगर के अंदर बने सामुदायिक भवन को तोड़कर किराए में देने से पहले पंचायत के अंदर ऐसे विषयो पर आमसहमति बनाना चाहिए लेकिन यहां मनमानी चला कर इस प्रकार के कार्यो को अंजाम दे रहे है। आमजन को सुविधा व अन्य कार्यो के संपादन के लिए बनाए गए भवन को किसी व्यवसायिक व्यक्ति को किराये पर देना सही नही जबकि वह व्यक्ति पूर्व से ही मुख्यमंत्री स्वालम्बन योजना का लाभ ले रहा है।”
नगर पंचायत के अंदर कुल 15 पार्षदों में से 6 भाजपा के है। वही एक निर्दलीय नारायण सिन्हा ने आज विपक्षी पार्षदों का साथ दिया व इस प्रकार के कार्यो को गलत बताया निकाय चुनावों के बाद आज नगर पंचायत अध्यक्ष व सीएमओ के कार्यशैली व व्यवहार पर पार्षदों की लामबंदी ने नगर के अंदर आने वाले कुछ समय बाद कि स्थिति की तस्वीर को साफ कर दिया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू के नगर पंचायत आने के बाद नाराज पार्षदों ने प्रवेश द्वार खोला तथा अंदर जाकर बातें हुईं और प्रस्ताव की कापी देने पर नाराज पार्षदगण वापस आये ।
उल्लेखनीय है कि विगत 17 दिसंम्बर 2020 को नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू द्वारा पी.आई.सी.की बैठक के प्रस्ताव क्रमांक 17 में नया बस स्टैंड के पीछे गौठान के पास निर्मित सामुदायिक भवन को मुख्यनगरपालिका अधिकारी द्वारा पत्र क्रमांक -999 दिनांक-23 /12/2020 जारी कर अनुबंध करने कहा गया है। सामुदायिक भवन को जब तोड़ फोड़ किया जाने लगा तब इसकी जानकारी पार्षदों को हुई ।पार्षदों ने लिखित पत्र देकर सामुदायिक भवन के लिए पारित प्रस्ताव तथा सामुदायिक भवन की स्वीकृति आदेश की कापी चाही तो मुख्यनगरपालिका अधिकारी द्वारा कापी देने से इनकार कर दिया गया।इस बात से नाराज पार्षदों ने जब मोबाइल पर बात किया तो नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू ने पार्षदों को तत्काल आने से इंकार कर दिया तो नाराज पार्षदों ने नगर पंचायत का प्रवेश द्वार बंद कर दिया। नगर पंचायत का प्रवेश द्वार बंद होने की जानकारी होने पर अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू नगर पंचायत आयी तथा पार्षदों को कापी दिए जाने की बात कहकर प्रवेश द्वार खुलवाया तथा अंदर कार्यालय में जाकर चर्चा किया तथा प्रस्ताव का कापी भी पार्षदों को दिलाया तब कही पार्षदगण नगर पंचायत से वापस आये ।
भवन में बगैर नगर पंचायत के अनुमति के निर्माण कार्य किया जा रहा है वह भी नियम विरुद्ध है ।इसलिए इन बातों की शिकायत कल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौंडी लोहारा से करके अनियमितता पर रोक लगाने की मांग करेंगे तथा नियम विरुद्ध किए जा रहे कार्यवाही को रद्द करने की मांग करेंगे ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904