Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अपने जीजा के घर से जवरतला जा रहे दो मोटरसाइकिल आपस में टकराने पर मोटरसाइकिल सवार 4 लोग हो गए घायल

टेकापार निवासी दो लोग का प्राथमिक उपचार गुंडरदेही में चल रहा है और जवरतला के निवासी दो लोग का रिफर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में किया गया

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर ग्राम सिकोसा पेट्रोल पंप के आगे बालोद रोड पर आज 3:30 बजे दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गए जिससे 4 लोग घायल हो गए सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बालोद ब्लाक के ग्राम टेकापार निवासी मोहित पिता नरेंद्र 23 वर्ष एवं उनके साथी मनीष तारम् पिता अमृत तारम् 22 वर्ष यह दोनों कवर्धा से अपना गांव टेकापार जा रहा था इसी बीच दो युवक ताराचंद यादव पिता लखन यादव 23 वर्ष ग्राम जवरतला निवासी नरेंद्र यादव पिता सखाराम यादव उम्र 32 वर्ष यह दोनों एक मोटरसाइकिल में अपने जीजा के घर ग्राम साकरी आया था वही साकारी से जवरतला जाने के लिए निकला था इसी बीच पैरी पेट्रोल पंप व सिकोसा के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गए

टक्कर इतना जबरदस्त था की सड़क पर अफरा-तफरी मच गई दो मोटरसाइकिल और 4 लोग सवार अलग-अलग सड़क किनारे आ गए वहीं राहगीरों की मदद से एवं 108 एंबुलेंस से गुंडरदेही थाना प्रभारी की प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही लाया गया जहां पर टेकापार के दोनों युवक को प्राथमिक उपचार गुंडरदेही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है वहीं दूसरा मोटरसाइकिल चालक जवरतला निवासी दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दोनों को रेफर कर दिया गया है चारों लोगों का हाथ पैर में चोट लगा है।

इस मामले में थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर ने कहा एक्सीडेंट की खबर मिलते ही पेट्रोलिंग पार्टी भेज दिए गए हैं और दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गए हैं जिन्हें गुंडरदेही अस्पताल भेजा गया है इलाज के लिए 2 लोगों को हालत गंभीर होने कारण उन्हें रिफर कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *