
वार्ड पार्षद ने विकास कार्य की स्वीकृति करने पर अरुण साव को धन्यवाद कहा
बालोद – नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर पंचायत में मूर्ति स्थापना एवं सौंदर्यीकरण के लिए कुल 20 लाख रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-11 में रानी दुर्गावती की मूर्ति की स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 20 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
वार्ड 11 में रानी दुर्गावती की मूर्ति स्थापना के लिए राशि स्वीकृत करने पर वार्ड पार्षद शिवानी रजत भंसाली ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उपमुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के प्रति आभार जताया व धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इससे पूर्व वार्ड 11 में नवीन आंगनबाड़ी भवन की स्वीकृति भी प्राप्त हुआ है। जिसका निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904
