google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

16 जनवरी को बालोद जिला में सिर्फ तीन स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा।जिले में 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोविड टीकाकरण अभियान के लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं।

Cg24 आजतक

बालोद- 16 जनवरी को बालोद जिला में सिर्फ तीन स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा।जिले में 16 जनवरी से शुरू होने वाले कोविड टीकाकरण अभियान के लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिला चिकित्सालय बालोद सहित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र देवरी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुन्दा में वैक्सीनेशन किया जाएगा। इन तीन स्थानों पर एक-एक वैक्सीनेशन टीम रहेगी। बालोद जिला में गुरुवार को प्रथम चरण में जो टीके आए हैं, उन्हें सिर्फ 300 स्वास्थ्यकर्मियों को ही लगाया जाएगा। सीएमएचओ के मुताबिक दूसरा डोज 28 दिन बाद लगाया जाना है।और सप्ताह में चार दिन वैक्सीन लगाया जाएगा।प्रत्येक सेंटर में 100 लोगो कोविड वैक्सीन लगाया जाएगा।बालोद जिले में प्रथम चरण में 6953 को-विन पॉर्टल में पूव पंजीकृत स्वास्थ सेवा ( शासकीय निजी ) मितानिन ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को टीकाकृत किया जाएगा।जिले में कोविशिल्ड वैक्सीन की 3840 डोज को जिला वैक्सीन सेंटर में पुलिस की सुरक्षा में रखा गया हैं।

प्रत्येक केंद्र में वेक्सीनेशन में 5 सदस्यीय टीम का किया गठन

जिला अस्पताल बालोद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुन्दा और देवरी में 16 जनवरी को सुबह 9 बजे से स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाने का दौर शुरू होगा। चुनाव की तर्ज पर प्रत्येक केंद्र में वैक्सीनेशन में 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया हैं। प्रत्येक टीम में 02 टिकाकर्मी ,01 सुरक्षाकर्मी,01 सत्यापनकर्ता, मोबालाइजर 01 निगरानीकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में है। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए वैक्सीन 15 जनवरी को कोल्ड चेन पाइंट में भेजी गई हैं, जहां स्टोरेज रहेगा। टीम 16 को वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचेगी। पहले चरण में हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाना प्रस्तावित है। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों को। 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के साथ ही, उन्हें भी रखा गया है जिन्हें कोरोना वायरस की वजह से जान का खतरा है।

टिकाकरण के बाद हितग्राहियों को आधे धंटे की निगरानी में रखी जाएगी

टिकाकरण के बाद हितग्राहियों को आधा धंटा की निगरानी में रखा जाएगा,और 28 दिन बाद दूसरा डोज लगाने सन्देश दिया जाएगा।हितग्राहियों को आधार कार्ड लेकर आना होगा।ऐसे हितग्राहियों को जिन्हें पहले डोज में एल्जिर्क लक्षण आया हो ,गर्भवती और शिशुवती माता ,अस्पताल में भर्ती मरीज तथा कोरोना पाजिटिव मरीज जो 17 दिवस कोरेन्टीन अविधि में है उन्हें कोविड टिका नही लगाया जाएगा।सभी टिकाकरण केंद्रों में किसी आपातकालीन परिस्थिति में चिकित्सक व स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई गई हैं।जिले में कोविशिल्ड वैक्सीन की 3 हजार 840 डोज को जिला वैक्सीन सेंटर में पुलिस सुरक्षा में रखा गया हैं, वैक्सीन को 2-8 डिग्री सेल्सियस तापमान में रखा गया हैं।

  • सुबह 9 बजे स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाने का दौर शुरू होगा
  • 5 एमएल के वैक्सीन वायल की एक शीशी में से 10 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
  • 0.5 एमएल का डोज लगेगा प्रत्येक को।
  • 3 स्थानों पर वैक्सीनेशन की जा रही तैयारी
  • वेक्सीनेशन टीम में 5 कर्मचारी होंगे शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *