
cg24 आजतक
पूरा प्रदेश में किसान की समस्या को लेकर विरोध व जंगी विरोध प्रदर्शन – दीपक आरदे , जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी जिला बालोद छत्तीसगढ़
प्रदेश के अन्नदाता को न्याय दिला कर ही दम लेंगे, – बालकसिह साहू किसान प्रकोष्ठ जिला जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी बालोद
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्राकर ने राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश की किसान प्रदेश स्थापना के बाद से सिर्फ हैरान परेशान ही हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि धान खरीदी के नाम पर जिस प्रकार राज्य व केंद्र सरकार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे है इससे साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों ही पार्टियां किसान मुद्दे पर केवल राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं।
दीपक आरदे, जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी बालोद, ने कहा की सरकार इस साल एक माह लेट से धान खरीदी चालू किया ,बारदाना की कमी की मार को किसान झेल रहा है और परिवहन में भी लेट लतिप से धान खरीदी को बहुत प्रभावित हुआ है धान बेचने के बाद किसान को पैसे के लिये बहुत लंबा समय इंतिजार करना पड़ रहा हैं अगर सरकार इस पर ठोस पहल नही करेगा तो आम आदमी पार्टी जंगी विरोध प्रदर्शन व आंदोलन करेगी
सरकार से मांग करते है कि धान खरीदी की समय अवधि को आगे बढाया जाय जिससे बहुत से किसान धान बेचने से वंचित हैं वो बेच सके
बालकसिह , बालोद जिला अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी , अन्नदाता को न्याय दिला कर ही दम लेंगे । दोनों ही सरकार चाहे वो भुपेश बघेल की कांग्रेस सरकार हो या भाजपा की केंद्र सरकार किसानों को छल रहे है ।राज्य सरकार ने वादा किया था 2500 में धान खरीदेंगे लेकिन वे आज केंद्र का बहाना बना रहे है वही यदि रमन सिंह जो कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है यदि किसानों के हित में सोचते तो केंद्र में उनकी सरकार है वह भी किसानो की सिफारिश कर सकते है।ये दोनों ही एक दूसरे को किसानों का हितैशी बताते हुए दोषारोपण कर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश में लगे है इस कार्यक्रम में सन्तोष देवांगन, कामता प्रसाद भण्डारी नरायणराव, बिशेसर सिन्हा, भीष्मपितामह साहू, पुरषोत्तम निर्मलकर, अप्पा राव, डॉ गुमान सिंह साहू कुशल साहू।शशि चन्दकर एवं अन्य कार्यकर्ता सामिल थे!
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904