Cg24 आजतक

26 जनवरी तक मांग पूरा नहीं हुआ तो आने वाले महीने में पंचायत स्तर के वृद्धा पेंशन सुखद सहायता पेंशन सभी योजनाओं का लाभ लेने वाले हो सकते है वंचित।
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय के जनपद पंचायत के सामने विगत 24 दिन से पंचायत सचिव संघ एवं रोजगार सहायक संघ के संयुक्त धरना प्रदर्शन अपने नियमितीकरण एवं शासकीय करण एवं अन्य मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ लगातार सरकार विरोधी नारे लगाकर छोटे कर्मचारी अपने मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
इतना ही नहीं सरकार के खिलाफ सरकार को सद्बुद्धि देने हवन यज्ञ भी कर चुके हैं।
धरना स्थल के सामने भैंस रखकर भैंस के आगे बीन बजाना नगाड़ा बजाना ताली बजा कर विरोध प्रकट कर चुके हैं।
इतना धरना प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार के प्रतिनिधि मिलने नहीं पहुंच रहे हैं सही रूप से राज्य सरकार की योजना को धरातल तक पहुंचाने के लिए पंचायत सचिव और रोजगार सहायक से बड़ा जिम्मेदार प्रशासन स्तर पर कोई नहीं हो सकता पर इनकी मांगों को नजरअंदाज करते हुए राज्य में बैठे कांग्रेस सरकार एवं प्रशासन पर बैठे जिम्मेदार अधिकारी इन तक नहीं पहुंच पा रहा है वहीं जिले भर में अलग-अलग ब्लॉक में लोग भूख हड़ताल में बैठे हैं।
विपक्ष के लोग समर्थन में तो आ रहे हैं पर समर्थन का कोई असर नहीं दिख रहा है सचिव संघ एवं रोजगार सहायक के द्वारा राजधानी में कुछ करने की तैयारी 27 जनवरी को इनकी कार्य योजना बन गया है पर अब स्थानीय 21 जनवरी को रोजगार सहायक सचिव संघ के द्वारा परिवार के साथ संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन करने के भी इन्होंने योजना बनाई है।
पर कांग्रेस की ओर से एक भी कोई प्रतिनिधि ब्लॉक मुख्यालय में धरना स्थल पर हड़ताली सचिवों का जानकारी लेने वाला भी कोई नहीं है 24 दिन से बैठे हड़ताल में काम बंद कलम बंद के नारा लगाकर अपनी मांग कर रहे हैं। व राज्य सरकार की सारी योजनाएं बंद पड़ा है।
जैसे ग्राम पंचायत में राज्य सरकार के महत्वपूर्ण योजना नरवा घुरवा और बाड़ी रोजगार गारंटी योजना 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को पेंशन प्रधानमंत्री आवास केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना रोजगार गारंटी योजना इनके अलावा और ऐसे बहुत से योजना है जो इन छोटे कर्मचारियों के द्वारा आम जनों तक घर घर पहुंचा कर योजना बताने वाले आज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं पर इनका सुध लेने वाला कोई नहीं । सचिव संघ रोजगार सहायक संघ ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि हमने बड़ी विश्वास से क्षेत्र में भारी मतों से चुनाव जीता कर जनप्रतिनिधि चुने हैं पर सरकार की ओर से हमारी समस्या सुनने भी नहीं आ रहे है बड़ी दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारा परिवार आज एक एक रुपया के लिए तरस रहे है धरना में बैठे सचिव संघ रोजगार सहायक संघ को सरपंच संघ भाजपा आम आदमी पार्टी के अलावा सामाजिक संगठन समर्थन कर रहे हैं।
इस पूरे मामले को लेकर सचिव संघ के अध्यक्ष कुम लाल साहू ने कहा हम विगत 24 दिन से यहां पर बैठे हैं और सरकार की ओर से एक भी जनप्रतिनिधि हमारे धरना स्थल तक नहीं पहुंच रहे हैं हमारी मांगों को नजरअंदाज कर रहे हैं यह सरकार के साथ हमारी आर पार की लड़ाई है जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हम मंच से नहीं हटेंगे चुनाव के समय किए थे वादा जो वादा किया है वह निभाना पड़ेगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904