
बालोद- दल्लीराजहरा में केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने की मांग को लेकर भाजपा ने गुरुवार को एसडीएम कार्यलय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौपते हुए कहा कि दल्लीराजहरा में केंद्रीय विद्यालय स्थापित नही किया गया तो भाजपा दल्लीराजहरा द्वारा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी शासन प्रशासन को दी हैं।ज्ञापन में बताया कि केंद्र सरकार द्वारा दल्लीराजहरा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु मंजूरी मिली हैं।किंतु उक्त केंद्रीय विधायलय को दल्लीराजहरा में स्थापित न करते हुए अन्य जगह पर स्थापित किए जाने का निर्णय शासन प्रशासन द्वारा लिया गया हैं।यह निर्णय दल्लीराजहरा के क्षेत्रवासियों के साथ धोखा हैं। जिसका दल्लीराजहरा भाजपा पुरजोर विरोध करती हैं।तथा मांग करती है कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना दल्लीराजहरा में ही किया जाए।भाजपा शहर अध्यक्ष गोविंद माधवानी ने कहा कि क्योकि इस पर दल्लीराजहरा का अधिकार हैं।पूरे बालोद जिले में दल्लीराजहरा शहर से ही केंद्र सरकार के रेलवे ,बीएसपी, एलआईसी,सीआईएसएफ,पोस्ट ऑफिस,भारत संचार लिमिटेड के केंद्रीय कर्मचारी कार्यरत हैं एव उनका परिवार निवासरत हैं।क्योकि केंद्रीय विद्यालय के लिए दल्लीराजहरा के वार्ड नंबर 13 में शासन द्वारा जगह का चयन किया गया था।
केंद्रीय विद्यालय के लिए दल्ली में 2016 में 8 एकड़ जमीन पर हो चुका हैं चयन
जिले का पहला केंद्रीय विद्यालय जो कि दल्लीराजहरा में प्रस्तावित था,उसे दल्ली में न खोलकर गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम पंचायत के पैरी में खुलेगा की खबर लगने से नगर के सभी राजनीतिक पार्टी,यूनियन व व्यपारी संध ने विरोध जताते हुए गुरुवार को एसडीएम कार्यलय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहे है।अंचल वासियों का कहना हैं कि राजहरा क्षेत्र में शासन प्रशासन द्वारा पक्षपात रूप से कार्य किया जा रहा हैं।जब केंद्रीय विद्यालय के लिए 2026 में 8 एकड़ जमीन का चयन हो चुका था तो फिर उस क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय भवन क्यो नही खुल पा रही हैं।क्या कारण है कि इस मामले को लटका कर रखा गया हैं।यदि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना दल्लीराजहरा में स्थापित नही होती हैं तो भाजपा दल्लीराजहरा द्वारा उग्र आंदोलन किया जावेगा।जिसकी सपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।भाजपा द्वारा दल्लीराजहरा में ही केंद्रीय विधायलय की स्थापना करने की मांग किया गया हैं।इस दौरान धरना प्रदर्शन में भाजपा पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं सहित नगर के बड़ी सख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904