
Cg24 आजतक
सचिव संघ धरना प्रदर्शन करने के लिए अब 24 जनवरी को राजधानी कुच करेंगे इससे पूर्व यह 21 जनवरी से राजधानी में आमरण अनशन पर बैठने वाले थे परंतु शासन की शक्ति की वजह से सचिवों ने अपना कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है और अपने जनपद पंचायत के समक्ष 21 जनवरी से 24 जनवरी तक दिन और रात अनवरत भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे । दरअसल सचिव संघ के लोग पिछले 27 दिनों से जनपद के समक्ष पंडाल लगाकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं । उनकी मांग पर प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की सचिव और शासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगा रहे हैं । कोरोना संकट के समय सचिवों ने बगैर अवकाश लिए पंचायती राज के हर कामों के अलावा शासन से मिले हर निर्देश का पूरी तरह पालन किया कोरोना काल के दौरान प्रदेश में काम करते हुए सैकड़ों सचिव इस गंभीर बीमारी से संक्रमित हुए , जिससे लगभग 35 सचिव ने असमय ही मौत को गले लगा लिया । सचिवों की शहादत शासन की नजरों में शून्य के बराबर है । सचिव संघ के लोग कोरोना काल मे पूरी निष्ठा के साथ काम करने के बाद भी शासन की नजर में अपनी जगह नहीं बना पाए। जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के 120 ग्राम पंचायत सचिव एवं 120 रोजगार सहायक धरना प्रदर्शन स्थल पर 24 घंटे बैठे हुए हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904