google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

देवलाल ठाकुर भाजपा में हुए शामिल बालोद जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रहे है।

लम्बे समय से अटकलों पर लगा विराम आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निवास में आज सदस्यता ग्रहण की।

आगामी चुनावों में महत्त्वपूर्ण भूमिका में दिख सकते है। देवलाल ठाकुर जनता के बीच काफी लोकप्रिय व दमदार नेता की पहचान

डौण्डी लोहारा cg24 आजतक:- डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय चुनाव लड़कर दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को कड़ी टक्कर देने वाले बालोद जिला के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व दमदार आदिवासी नेता देवलाल ठाकुर आज भाजपा में शामिल हो गए । आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय रायपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में आज देवलाल ठाकुर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

बालोद जिला में युवा आदिवासी नेता की पहचान बन चुके देवलाल ठाकुर जुझारू व सक्रियता से क्षेत्र में आमजन की आवाज उठाने वाले नेता माने जाते है।इनके भाजपा में आने से पार्टी को बहुत फायदा मिलेगा व सामाजिक रूप से युवा भाजपा संगठन से जुड़ेंगे व पार्टी को मजबूती मिलेगी।

बालोद जिला में बड़े कांग्रेस नेताओं में शामिल रहे है। देवलाल ठाकुर स्व.मोतीलाल वोरा के काफी करीब रहे देवलाल ठाकुर दुर्ग जिला में कांग्रेस के कई महत्त्वपूर्ण पदों पर रहे है। और बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष भी निर्वाचित हुए थे। व बीते चुनावो में डौण्डी लोहारा विधानसभा सीट से कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़कर अपनी ताकत दिखाई थी डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र में देवलाल ठाकुर काफी लोकप्रिय नेता माने जाते है। और आज भाजपा में शामिल होने के बाद उनके समर्थकों में काफी खुशी व्याप्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *