google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मंत्री प्रदेश की ” पर ” विधायक तो क्षेत्र की केंद्रीय विद्यालय स्थापना पर पार्टीनेता कर रहे बयानबाजी पर “मैडम ने साधी चुप्पी”

आखिर दल्ली राजहरा से केंद्रीय विद्यालय गुंडरदेही के ” पैरी ” क्यों पहुंच गया ?

दल्ली राजहरा,बालोद सहित गुंडरदेही क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग से मामले ने तूल पकड़ा

कांग्रेस व भाजपा नेताओं के अपने अलग रंग दिख रहा सांसद मोहन मंडावी ने जिला प्रशासन को सही स्थान चयन करने की बात कही वही दल्ली के भाजपा कार्यकर्ता अपने यहां मांग कर रहे। वही दल्ली राजहरा काग्रेस नेताओ की पार्टी सत्ता में काबिज व क्षेत्र से मंत्री फिर दे रहे आंदोलन करने के बयान

Cg24 आजतक

बालोद/डौण्डी लोहारा cg24 आजतक :- बालोद जिले के अंदर स्थापित होने वाले केंद्रीय विद्यालय का मामला इन दिनों तूल पकड़ते जा रहा है। जिले के अंदर से जहां गुंडरदेही के पैरी में जगह तलाश कर दावा आपत्ति मांगा गया वही से इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।पूर्व में इस विद्यालय के लिए डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के दल्ली राजहरा क्षेत्र में स्थल चयन करने की बात सामने आया था लेकिन स्थल चयन में हुई देरी से मामला अटक गया व बालोद जिले के अलग अलग क्षेत्र से इस केंद्रीय विद्यालय को अपने यहां स्थापित करने की मांग उठते गया।

अब बालोद जिले के दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के नेता बयानबाजी जारी कर कही आंदोलन की बात कह रहे वही कुछ लोग जिला कलेक्टर से मिलकर अपनी बात रख रहे है।

सांसद तक को इस मामले में बयान देना पड़ा :- क्षेत्रीय सांसद मोहन मंडावी ने बालोद जिले के लिए स्वीकृत इस केंद्रीय विद्यालय के स्थापना व स्थल चयन का मामला जिला प्रशासन पर डाल दिया है। चूंकि कांकेर लोकसभा क्षेत्र में बालोद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र क्रमशः बालोद,डौण्डी लोहारा व गुंडरदेही शामिल है। और सांसद क्षेत्रवाद के इस मामले से अपने को दूर रखना चाहते है। ऐसा लग रहा है।

क्षेत्र की विधायक सरकार में शामिल,और कार्यकर्ता आंदोलन की बात कह रहे यह कैसी राजनीति :-जब सांसद ने केंद्रीय विद्यालय का मामला व स्थल चयन की बात जिला प्रशासन के ऊपर छोड़ दिया तो क्षेत्रीय विधायक जो कि सत्ता सरकार में कैबिनेट मंत्री है। अपने क्षेत्र को लेकर कोई भी पहल करने या इस मामले पर रुख स्पष्ठ नही कर पाई है।प्रदेश के लिए वो मंत्री है। पर क्षेत्र की जिम्मेदार विधायक भी है। जबकि उनके दल के ही क्षेत्रीय नेता दल्ली राजहरा व चिखलाकसा क्षेत्र में स्थापित नही होने पर बड़ा आंदोलन करने की बात कह रहे।

दल्ली राजहरा के पालिका अध्यक्ष की मांग व संयुक्त पहल
युवक कांग्रेस के प्रदेश नेता का बयान
बालोद शहर अध्यक्ष की मांग
दल्ली राजहरा भाजपा नेताओं की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *