Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

स्काउट गाइड ने दिया प्रकृति प्रेम का संदेश,गंगा मैय्या से सियादेवी तक बाइक रैली कर किया नेचर स्टडी

पूर्व जिला मुख्य आयुक्त पवन साहू को दी विदाई और नवनियुक्त जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर का किया अभिनंदन: जिलाशिक्षाधिकारी समेत जिले के स्काउटर गाइडर्स रहे सम्मलित

बालोद/ भारत स्काऊट-गाइड जिला संघ बालोद द्वारा गंगा मैया झलमला से सियादेवी नारागांव तक बाइक रैली निकाल कर जंगल व प्राकृतिक वातावरण का नेचर स्टडी कर स्काउट गाइड के प्रकृति प्रेमी होने का परिचय दिया। रैली समाप्ति पश्चात मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में निवर्तमान जिला मुख्य आयुक्त पवन साहू को ससम्मान विदाई दी गई तथा नवनियुक्त जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर का अभिनंदन किया गया।

जिले सक्रिय एवं समर्पित स्काउटर गाइरडर्स द्वारा कोविड 19 को मात देने एवं पर्यावरण के सम्बंध में जनजागरूकता के लिए बाइक रैली (हाईक) निकाली गई। इस रैली को जिला संघ अध्यक्ष सुभाष पुसतकर,जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर,जिला शिक्षा अधिकारी आर एल ठाकुर सर ने हरी झंडी दिखाकर गंगामैया मंदिर झलमला बालोद से सियादेवी मंदिर नारागांव के लिए रवाना किया।सभी स्काउटर गाइडर्स कोविड 19 के नियमो का पालन करते हुए तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करते “गाड़ी चालन के समय हेलमेट जरूर पहनें” का संदेश देते भ्रमण किया। मंदिर प्रांगण में पहुँच माता के दर्शन पश्चात जंगल,जलप्रपात व अन्य प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कर नेचर स्टडी किया गया।

भोजन पश्चात सभा आयोजित की गई जिसमें केक काटकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई,इस अवसर पर जिला डी ओ सी स्काउट सूरज कसार का जन्मदिन भी मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिला संघ अध्यक्ष सुभाष पुसतकर (अधिवक्ता), अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर, विशेष अतिथि पूर्व जिला मुख्य आयुक्त पवन साहू, उपाध्यक्षगण विक्रम सिंह राजपूत, दयालूराम पिकेश्वर, धनेश्वरी सोनवानी, मधुमाला कौशल,कुमुदनी साहू, जिला आयुक्त गाइड प्राचार्य नंदनी यादव, राज्य संयुक्त सचिव सीमा साहू, रमसा समन्वयक असीमा चटर्जी,सहायक जिला आयुक्त अनिता सिंह,प्राचार्य शिवानी नंदी व कोमल नेताम,नारागांव सरपंच श्रीमती नेताम, ग्राम पटेल, सांसद प्रतिनिधि ओटी, मंदिर प्रबंधन समिति के अरुण साहू, एवं उपसरपंच, पंचगण ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव जितेंद्र शर्मा एवं आभार प्रदर्शन सूरज कसार ने किया।

जिला सचिव जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में जिला के चार ब्लॉक के सचिव गुंडरदेही से चंद्रशेखर दिल्लीवार, बालोद से तीरथ प्रसाद बड़गैंया, गुरुर से के. एल. गजेंद्र, डोंडी से चंद्रशेखर पंवार तथा डोंडी लोहारा से जिला कोषाध्यक्ष मिलन सिंह सिन्हा के नेतृत्व में करीब 150 सक्रिय, समर्पित एवं ऊर्जावान स्काउटर, गाइडर्स ने उत्साहपूर्ण उपस्थिति दी।
सभी ने वर्ष 2021 के लिए स्काउटिंग कार्य पर चर्चा की तथा जिला में स्काउट गाइड गतिविधि को और अधिक सक्रिय करने तथा सीधे समाज से जोड़ने के लिए पूरे समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *