इस मार्कड्रिल मे एडीएसपी डी आर पोर्ते, अपर कलेक्टर ए के बाजपयी, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दीवान, सहित राजस्व,शिक्षा विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


बालोद cg 24 आजतक
बालोद जिले के जिला कलेक्ट्रेट से लगे तांदुला नदी में आज उड़ीसा से आये NDRF की टीम ने जिला प्रशासन व जिला पुलिस के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में बाढ़, आपदा व अन्य नदी नालों से हुई आपदाओं से आमजन को बचाने के तौर तरीकों का नदी में प्रदर्शन किया टीम के सदस्यों ने बाढ़ व आपदा के समय स्वयं के द्वारा किये जाने वाले कार्यो को डेमो के माध्यम से बताया साथ ही बिना संसाधन के भी हम एक दूसरे की कैसे सहायता कर बचाव करे इसका भी प्रदर्शन किया गया। टीम के द्वारा नदी में डूब रहे व्यक्ति को बचाने,झाड़ियों में फंसे व्यक्ति को बचाने सहित सर्प के काटने के बाद व्यक्ति को कैसे सहायता करें इस प्रकार की जानकारी व मार्कड्रिल कर जानकारी उपलब्ध कराया गया। इस मार्कड्रिल मे जिला पुलिस,राजस्व, स्कूल के साथ साथ रेडक्रास सोसायटी के सदस्य ,जिला सैनिक के सदस्य सहित SDRF की टीम के सदस्यों ने इस मार्कड्रिल को देखा व अपनी जानकारियां बड़ाई ।आज के मार्कड्रिल में इंडियन रेडक्रास सोसायटी के प्रशांत पवार,जिला सैनिक से दिनेश रावटे,रेडक्रास सदस्य सीमा जामवंते, मीना भारद्वाज,नरेंद्र यादव सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

वर्धमान मिश्रा डिप्टी कमांडेंट NDRF :-इस मार्कड्रिल का जो उद्देश्य है। वो जिला प्रशासन के साथ सामंजस्य व समन्वय बनाकर बाढ़ व आपदा के सुनियोजित तरीके से कैसे निपटा जाए इसका प्रदर्शन किया गया जिससे आमजन को ऐसे आपदाओं से बचाव किया जा सके। इस मार्कड्रिल से आमजन सहित सम्बन्धित प्रशासनिक कर्मियों में भी जागरूकता बढ़ाना भी प्रमुख उद्देश्य रहा है।

डी आर पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद :-NDRF की टीम बधाई के पात्र है। आपदा के समय उनका कार्य बहुत ही अच्छा रहता है। ये है तो हम सुरक्षित रहते है। आज का यह आयोजन से लोगो को काफी कुछ अच्छी जानकारी मिली है। NDRF व SDRF व लोकल टीम को बधाई आगे अच्छा कार्य कर आम जन की जान बचाएंगे।

ऐ के बाजपयी अपर कलेक्टर जिला बालोद :-आज एक बहुत ही अच्छा प्रदर्शन हम लोगो को देखने को मिला इस आयोजन से हमारी तैयारी क्या है।आपदा प्रबंधन को लेकर इसको देखने को मिलता है। अगर आपदा की स्थिति आ जाये तो किस तरह से हम इससे निपटने को तैयार है। इसका भी आंकलन करने को मिलता है। NDRF की टीम है। तो हम सुरक्षित है। इन पर हमें गर्व है।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904