google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को बचाने युवा आगे आए : कुंवरसिंह संसदीय सचिव पहुंचे जेवरतला एवं सुरसुली

Cg24 आजतक


देवरीबंगला / संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंग निषाद नर्मदा मैया समिति की बैठक लेने नर्मदाधाम सुरसुली पहुंचे और समिति की बैठक ली। माघी पुन्नी मेला की तैयारी, नर्मदा मैया मंदिर नवनिर्माण तथा नर्मदाधाम के विकास की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक मे जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, सरपंच एवनी साहू, खेमीन ढाले, समिति के पूर्व अध्यक्ष केशव शर्मा, बीआर साहू, पुरुषोत्तम साहू, संतराम तारम, हरखराम ठाकुर उपस्थित थे। जेवरतला में क्रिकेट स्पर्धा का अवलोकन करते हुए संसदीय सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक विरासत में समृद्ध है। राज्य में एक बहुत ही अद्वितीय और जीवंत संस्कृति है। वर्तमान में पश्चिमी प्रभाव के चलते हमारी लोक संस्कृति पर असर पड़ रहा है। जमीन से जुड़ी वह मिट्टी की सुगंध व संस्कृति से सराबोर लोक कला को बचाए रखना हमारी जवाबदारी है। इसके लिए युवाओं को सामने आने कि आवश्यकता है । जनपद सदस्य राजेश साहू ने बताया कि रोड सेफ्टी क्रिकेट मैच पांच दिवसीय कार्क बाल से दस-दस ओवर का रखा गया था। तीसरे दिन के खेल में बघेली की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची। इस अवसर पर गोपी साहू, विनीता उपखंडे, लोकेश्वरी साहू, ललिता कौर, चित्रलेखा साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *