google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बलिदान दिवस कार्यक्रम मे कल कांग्रेस कार्यालय में अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे :- भोज साहू

गुंडरदेही cg24 आजतक

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के पुण्यतिथि अवसर पर कल दिनाँक 30.01.2021 दिन शनिवार को समय 12 बजे,बलिदान दिवस के रूप में ब्लाक कांग्रेस कार्यालय- पायल प्लाजा,बस स्टैंड गुंडरदेही में आयोजित की गई है,जिसमें बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा एवं गुंडरदेही जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे!

गुंडरदेही ब्लाक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस,सेवादल,पिछड़ा वर्ग विभाग/आदिवासी कांग्रेस/अजा एवं समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, समस्त जोन•सेक्टर एवं बूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण,सहकारिता, नगरीय निकाय के पार्षद, एल्डरमैन, त्रिस्तरीय पंचायतीराज के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से निवेदन है कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी हेतु जारी गाइड लाइन(सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क) का पालन करते हुए अधिकाधिक संख्या में अनिवार्य रूप से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *