
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय के उप पंजीयक कार्यालय में गुंडरदेही ब्लॉक के राजस्व देने वाले जमीन खरीदी बिक्री करने वाले लोगों की वाहन धूप व बरसात में बाहर ही खड़ा रहता है और जो विभाग में पदस्थ कर्मचारी का गाड़ी अंदर 56 लाख के भवन में खड़ा रहता है।
56 लाख के भवन की हाल में आम जनता के सुख सुविधा बैठने के लिए बनाया गया है पर उप पंजीयक कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी अधिकारी की मनमानी इतना कि अपनी गाड़ी बरसात और धूप से बचने छप्पन लाख के रुपए की भवन का इस्तेमाल कर रहे हैं
यह कैसे अधिकारी कर्मचारी है जो खुद की गाड़ी को सुरक्षित रखने एवं राजस्व देने वाले आम जनता की गाड़ी को बाहर खड़े करवाते हैं। वहीं आम लोगों से अच्छे व्यवहार भी नहीं हो रहा इन अधिकारी कर्मचारी के कार्य व्यवहार से अवैध भू माफियाओं की संख्या बढ़ते क्रम में है।
यह पूरा मामला संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद के विधानसभा मुख्यालय का है उप पंजीयक कार्यालय में पदस्थ अधिकारी विजय कुमार मुल्ले इनकी पदस्थापना के बाद से लगातार गुंडरदेही में अवैध प्लाटिंग को बढ़ावा मिला है। अवैध , प्लाट के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई गुंडरदेही की चारो दिशा पर कृषि जमीन को आवासीय प्लॉट के रूप में उपयोग ले रहे हैं जबकि कई जगह पर बिना डायवर्शन के बिना कोई लाइसेंस की खरीदी बिक्री जोरों पर है जमीन रजिस्ट्री करने से पहले मौका देखने जाना पड़ता है पर रजिस्टर ऑफिस के जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी इस तरह के सामने प्लाट को देखता है और कैसे रजिस्ट्री कर देता है उनके लिए बड़ा सवाल है कई सालों से पदस्थ विजय कुमार मुल्ले के रहते गुंडरदेही में धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग हो रहा है ।इन मामलों पर राजस्व विभाग की बड़ी भूमिका है ।और सबसे ज्यादा जिम्मेदारी होती हैं। अवैध प्लाटिंग वालों को अनुविभागीय अधिकारी से नोटिस भी दिया जा चुका है।
इस संबंध में रजिस्टर का कहना है कर्मचारी अपना गाड़ी हाल में रख सकते है। आम लोगों के बैठने के लिए बनाया गया है खाली जगह पर उनका उपयोग किया जा रहा है फिलहाल अवैध प्लाटिंग नहीं हो रहा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904